भाजपा सरकार में व्यापारी बर्बाद-संजय गर्ग

105

राजेन्द्र चौधरी

जूते,चप्पल,ईंट आदि पर 1 जनवरी 2022 से जीएसटी बढ़ाने के भाजपा सरकार के निर्णय के विरोध में आज समाजवादी व्यापार सभा ने प्रदेशव्यापी आंदोलन कर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम संबोधित ज्ञापन भेजा। समाजवादी व्यापार सभा ने राष्ट्रहित व छोटे व्यापारियों के हित में कपड़े, ईंट व फुटवियर पर टैक्स बढ़ोत्तरी के निर्णय को वापस लेने व जीएसटी सरलीकरण की मांग की है।


    संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार में नोटबन्दी, जीएसटी, लॉकडाउन से पहले ही व्यापारी बर्बाद हो चुके हैं। भाजपा की व्यापारी विरोधी नीतियों से जन्मीं परिस्थितियों की वजह से व्यापारी आत्महत्या तक के लिए मजबूर हुए हैं। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण व्यापारी बर्बाद हैं और अपने अस्तित्व के लिए चिंतित है। ऐसे में राहत देने की जगह भाजपा की सरकार जीवनयापन के लिए कपड़े, ईट व फुटवियर (जूतों, चप्पल आदि) पर टैक्स 5 की जगह 12 प्रतिशत बढा कर इस व्यापार से जुड़े दुकानदारों, उद्यमियों व भट्टा मालिकों को मौत की शैया पर धकेलने का काम कर रही है। इससे देश विदेश की चुनिंदा बड़ी कंपनियां फायदे में रहेंगी जबकि छोटे व मध्यम वर्गीय व्यापारी व दुकानदार बर्बाद होंगे।


   भाजपा की सरकार का यह निर्णय कपड़े, ईंट, जूते, चप्पल से जुड़े हर किस्म के व्यापारी के लिए काल साबित होगा। उसके बाद कपड़े, ईंट, जूते, चप्पल आदि आम लोगों की पहुंच से दूर ही होंगे। इससे महँगाई बढ़ेगी। लोग घर बनाने के लिए परेशान हो जाएंगे। छोटे व मध्यम वर्गीय व्यापारी के अलावा किसान, छात्र व मजदूर भी भुक्तभोगी होंगे।
    प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय गर्ग के निर्देश पर प्रदेश के हर जिले में समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया है।


     सहारनपुर में प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग, कानपुर में प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, लखनऊ में पवन मनोचा, झांसी में अजय सूद, वाराणसी में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, हमीरपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष केशवबाबू शिवहरे,आजमगढ़ में प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, प्रयागराज में दुर्गा प्रसाद गुप्ता, अलीगढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष अतीत अग्रवाल, मनोज पोरवाल, प्रदेश सचिव विजय जायसवाल,नंदकिशोर शिवहरे, सतेंद्र शर्मा,कृपा शंकर त्रिवेदी,आशीष रस्तोगी,अंकित श्रीवास्तव, शुभ गुप्ता, सोनू कनौजिया आदि ने विरोध प्रदर्शन में नेतृत्व किया।


    समाजवादी व्यापार सभा द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मनोचा के नेतृत्व में वित्त मंत्री के नाम सम्बोधित जिलाधिकारी लखनऊ को जीएसटी की बढ़ी दरो के विरोध में ज्ञापन सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मनोचा ने कहा कि यदि सरकार ने जीएसटी दरो को बढ़ाया तो व्यापारी समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएगा।  ज्ञापन सौपने वालो में मुख्यरूप से उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव मोहनीश त्रिवेदी, प्रदेश सचिव अरविंद पाठक, मध्य विधान सभा के वरिष्ठ नेता जीतू यादव, नगर अध्यक्ष सुमित गुप्ता, नगर महासचिव मनीष अरोरा, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मी, उपाध्यक्ष नवनीत यादव, कोषाध्यक्ष अनुराग पथेला, महासचिव हरप्रीत सिंह विक्की, ज़िला उपाध्यक्ष संजय यादव एवं ष्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।