व्यापारियों ने ठाना सपा है लाना-अखिलेश यादव

150

राजेन्द्र चौधरी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते देश में महंगाई बढ़ी है। किसान-नौजवान परेशान है, व्यापार धंधा चौपट हो गया है, देश में सब कुछ बेचा जा रहा है। इतना दुःख और तकलीफ लोगों को किसी सरकार में नहीं मिली। अब पूरे प्रदेश में बदलाव का माहौल दिख रहा है। व्यापारी का कारोबार में व्यापक जनसम्पर्क होता है, उसने मन बना लिया और ठान लिया तो भाजपा सरकार का अता-पता नहीं चलेगा।समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित ‘व्यापारी महाकुम्भ‘ को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा स्थापित समाजवादी विचारधारा एवं पार्टी के संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए सन् 2022 के विधानसभा चुनावों में श्री अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी व्यापारी समाज ने लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संजय गर्ग तथा संचालन श्री अभिमन्यु गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, रविदास मेहरोत्रा तथा पवन मनोचा शामिल रहे। श्री अखिलेश यादव को व्यापारी समाज ने महाराजा अग्रसेन की व्यवस्था के अंतर्गत एक ईंट, एक सिक्का भी भेंट किया।


 अखिलेश यादव ने व्यापारियों के शानदार आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भाजपा की कुनीतियों की चलते व्यापारियों की जेब खाली हो गई है। भाजपा राज में किसान आंदोलित है, कमाई आधी हो गई है, महंगाई दूनी हो गई है, ऐसे में परिवार कैसे खुशहाल रह सकता है। भाजपा ने नोटबंदी की, कालाधन नहीं आया किन्तु भ्रष्टाचार डबल हो गया है। लॉकडाउन के दौरान कारखाने बंद हो गए हैं। भाजपा व्यापारियों की पार्टी नहीं है, वह होती तो व्यापार खत्म नहीं करते। लॉकडाउन में तमाम उद्योग धंधे बंद हो गए। दुनिया भर में व्यापारियों की मदद हुई, इस देश में भाजपा सरकार ने कोई मदद की। व्यापार चौपट होने से व्यापारियों ने आत्महत्याएं कर ली। जिनका कारोबार बंद हो गया, दुबारा नहीं शुरू हो पाया।

अखिलेश यादव जी स्वीकृति से सिद्धार्थ सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अभिषेक यादव निवासी लखीमपुर खीरी को राष्ट्रीय सदस्य नामित किया गया है।प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार एडवोकेट द्वारा समाजवादी अधिवक्ता सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में श्री शैलेन्द्र कुमार एडवोकेट निवासी लखनऊ को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसे फैंसले लिए हैं जिनसे देश का कारोबार खत्म हो गया है। बड़े-बड़े व्यापारियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आज दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनी अमेजान पर कंडे बिक रहे है। अभी डीजल- पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, कपड़े, जूते पर जीएसटी लग गया है। ट्रांसपोर्ट का कारोबार पूरी तरह से ठप्प हो गया है। देश को विश्वगुरू बनाने की बात करते हैं, लेकिन आज गुरु-शिष्य पिट रहे है। यूपी में व्यापारियों की हत्या हो रही है। प्रधानमंत्री जी के क्षेत्र में पुलिस के सामने सोनार की दुकान लूट ली गई। प्रतापगढ़ में व्यापारी की हत्या कर दी गई। पुलिस को हाईटेक बनाया था 100 नं0 यूपी डायल का भाजपा सरकार ने कबाड़ा कर दिया।


    समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय गर्ग ने कहा व्यापारी बड़ी उम्मीदों के साथ अखिलेश यादव की ओर देख रहे हैं। भाजपा की कुनीतियों से परेशान जनता वर्ष 2020 में 11716 व्यापारियों और 6600 किसानों ने आत्महत्या कर ली है। व्यापारियों की दुकानें अयोध्या में गिरा दी गई। भाजपा संवेदनहीन है। व्यापारी राजनीति के क्षितिज पर अखिलेश जी के रूप में एक नया सूर्योदय देखते हैं।आज के व्यापार महाकुम्भ में सर्वश्री प्रदीप जायसवाल, अजय सूद, केशव बाबू शिवहरे, अंशुल गुप्ता, यासर सिद्दीकी, सोनू कनौजिया, अजीत अग्रवाल, संजय विस्वारी, अपर्णा जैन, शुभम गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रामकिशोर अग्रवाल आदि भी प्रमुखता से उपस्थित रहे।इस अवसर पर व्यापारी रत्न सम्मान से सर्वश्री चौधरी यशवीर सिंह, राज कुमार बत्रा, विनय मिŸाल, हाजी इफ्तिखार अली, पवन छाबड़िया, डॉ0 हर्षवर्धन शर्मा, राजकुमार यादव तथा अमरनाथ भी सम्मानित किए गए।