पूर्व राज्यपाल स्व0 केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि

121
पूर्व राज्यपाल स्व0 केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि
पूर्व राज्यपाल स्व0 केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि

पूर्व राज्यपाल स्व0 केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में पूर्व राज्यपाल तथा प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष स्व0 केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास पहंुचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। श्री त्रिपाठी ने पश्चिम बंगाल, बिहार, मेघालय एवं मिजोरम के राज्यपाल तथा प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद प्रयागराज में पश्चिम बंगाल, बिहार, मेघालय एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल तथा प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष स्व0 श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास पहंुचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए स्व0 श्री त्रिपाठी के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की

केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर मोदी औ योगी ने भी शोक जताया है। मोदी ने लिखा, “केशरी नाथ त्रिपाठी संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उन्होंने यूपी में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की। उनके निधन से आहत हूं।” योगी ने कहा, “वह एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। वे संसदीय नियमों, परंपराओं और विधि के गहरे जानकार थे। एक विद्वान अधिवक्ता और संवेदनशील साहित्यकार भी थे। उनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है।” अमित शाह ने भी शोक जताया है।

यह भी पढ़े- गहलोत के लिए मोदी की प्रशंसा करना शेष


मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि वह स्वयं प्रदेश शासन एवं राज्य की जनता की ओर से स्व0 श्री केशरी नाथ त्रिपाठी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यहां पर आये हुए हैं। स्व0 श्री त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा एक विचारवान कार्यकर्ता थे। श्री त्रिपाठी की एक विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता थी। वह एक उत्कृष्ट अधिवक्ता एवं संविधानविद थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल, बिहार, मेघालय एवं मिजोरम के राज्यपाल तथा प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रातः 89 वर्ष की उम्र में श्री केशरी नाथ त्रिपाठी ने अपनी भौतिक देह को छोड़कर परम धाम की यात्रा पर प्रस्थान किया। श्री त्रिपाठी ने सहजता, सरलता, विद्वता के समन्वय का जो उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके निधन से आज उस एक युग का अंत हो गया है।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्व0 केशरीनाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी के निधन से हमने अपने अभिभावक को खो दिया है। प्रयागराज और पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी एक-दूसरे के पर्याय हैं। आरएसएस से लेकर जनसंघ और बीजेपी में उनका जो योगदान था। उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। लोग अपनी किसी भी समस्या में अपने अभिभावक और संरक्षक के रूप में उनसे मिलते थे। उनकी समस्याओं का सहजता से समाधान करते थे। आज का दिन भाजपा और प्रयागराज के लिए दुखद है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी जी, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी,कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक अजय राय, योगेश दीक्षित, अनिल यादव, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक अशोक सिंह ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी  के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

पूर्व राज्यपाल स्व0 केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि