उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग निरीक्षण पर

94
  • उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा वन स्टॉप सेन्टर, लखनऊ का किया गया निरीक्षण।
  • श्रीराज नरायन लोकबन्धु संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ में निर्मित हो रहे पीडियाट्रिक वॉर्ड व वैक्सीनेशन सेन्टर का निरीक्षण।
  • कृष्णानगर थाने के महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया।
  • परिवार के 04 बच्चों से मिलीं जिसमें से एक परिवार में माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गयी है तथा एक परिवार में एक की मृत्यु हो गयी है।

लखनऊ। सुषमा सिंह, उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा वन स्टॉप सेन्टर, लखनऊ का निरीक्षण किया गया। उनके साथ अंजू प्रजापति, सदस्य राज्य महिला आयोग, उ0प्र0 लखनऊ भी उपस्थित रहीं। निरीक्षण के समय अर्चना सिंह, सेन्टर मैनेजर, वन स्टॉप सेन्टर, लखनऊ स्टॉफ सहित उपस्थित रहीं। सेन्टर मैनेजर द्वारा केसों की जानकारी दी गयी। संस्था की व्यवस्था सुचारू रूप से पायी गयी।

क्या अखिलेश यादव की रणनीति कारगर होगी..?

उसके उपरान्त् राज नरायन लोकबन्धु संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ में निर्मित हो रहे पीडियाट्रिक वॉर्ड व वैक्सीनेशन सेन्टर का निरीक्षण किया गया। वैक्सीनेशन सेन्टर की व्यवस्थाएं दुरूस्त पायी गयीं। टीकाकरण सही ढंग से किया जा रहा है। तदोपरान्त् सुषमा सिंह, उपाध्यक्षा द्वारा कृष्णानगर थाने के महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। थाने में स्थापित टॉयलेट काफी गंदा था एवं टॉयलेट में ताला लगा था। रास्ता संकरा था, जिसे साफ-सफाई किये जाने के निर्देश दिये गये।

उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत ऐसे परिवार जिनके माता/पिता दोनों की मृत्यु हो गयी हो अथवा माता-पिता दोनों में से किसी एक की कोविड-19 महामारी से मृत्यु हो गयी हो, परिवार के 04 बच्चों से मिलीं जिसमें से एक परिवार में माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गयी है तथा एक परिवार में एक की मृत्यु हो गयी है। जिनको उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ दिये जाने हेतु आवेदन कराये जाने का निर्देश दिया गया।श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर सुषमा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेन्टर, लखनऊ में वृक्षारोपण किया गया।