आदित्य यादव के आई.सी.ए. निदेशक निर्वाचित होने पर जोरदार स्वागत

84

आदित्य यादव के प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष व आई.सी.ए. निदेशक निर्वाचित होने के बाद प्रथम लखनऊ आगमन पर जोरदार स्वागत।

लखनऊ आदित्य यादव के प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष व आई.सी.ए. निदेशक निर्वाचित होने के बाद प्रथम लखनऊ आगमन पर जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस के लखनऊ टोल प्लाजा , मोहान तिराहे, पुराना पारा थाना , कानपुर रोड स्थित अवध चौराहे , बंगला बाजार चौराहे एवं कमाण्ड हॉस्पिटल चौराहे में समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत से गदगद प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी समर्थकों से जगह जगह संवाद कर दल और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाया। आदित्य यादव ने कहा कि संगठन के साथियों द्वारा मिले स्नेह से अभिभूत हूँ, यह संवाद निरन्तर जारी रहेगा।


संगठन का गौरव स्थापित करना और कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरी प्राथमिकता है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है आदित्य यादव वर्तमान परिवेश और समाज को बेहतर समझकर अपने अपार क्षमताओं से पार्टी को लाभान्वित करेंगे और सामाजिक न्याय को प्रतिबद्धता से आगे बढाएँगे । मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि आदित्य यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को गुणात्मक शक्ति मिलेगी और लोहिया -जयप्रकाश की विरासत पूरी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ेगी । आदित्य की नियुक्ति नया विहान लाएगी ।

लखनऊ पहुचने पर राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्र, प्रदेश प्रमुख महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना, लखनऊ मण्डल प्रभारी राम सिंह यादव, लखनऊ जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, महानगर अध्यक्ष सउद खान, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष संगीता यादव, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष आलिम खान, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष गयासुल हक, पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव, अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत चौहान, प्रदेश सचिव हरिशंकर यादव, महानगर उपाध्यक्ष शहजाद खान, महानगर उपाध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, राजेश यादव, राकेश यादव, राजू यादव, डा० धर्मेन्द्र यादव एवं रामतीर्थ यादव ने आदित्य यादव का भव्य स्वागत कर माल्यार्पण किया। इस दौरान आदित्य यादव लोगों से गले मिले और कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम भी पूछा।