क्या होगी सपा,बसपा व कांग्रेस की विदाई..?

106

भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक सम्पर्क अभियान के तहत आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैय्या‘ ने सम्बोधित करते हुए सोच ईमानदार-काम दमदार, फिर एक बार-भाजपा सरकार का नारा बुलन्द किया। राजधानी लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन ऋषि कश्यप, निषाद राज गुह तथा एकलव्य के चरणों में पुष्पार्चन से प्रारम्भ हुआ। सम्मेलन को प्रदेश सरकार के मंत्री जय प्रकाश निषाद, संगीता बलवन्त बिन्द, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्तविकास निगम के अध्यक्ष बाबू राम निषाद, सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा नरेन्द्र कश्यप, सांसद प्रवीण निषाद तथा धर्मेन्द्र कश्यप ने भी सम्बोधित किया ।


इसके साथ ही पंचायत भवन अलीगंज में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को महर्षि चैऋषि जी महाराज को नमन करके प्रारम्भ हुए सम्मेमन को उप मुख्यमंत्री व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैय्या‘ के साथ ही बिहार विधानसभा सदस्य एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी संजीव चैरसिया, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रघुनन्दन चैरसिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीव चैरसिया, काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चैरसिया, अखिल भारतीय चैरसिया समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र चैरसिया तथा दिलीप चैरसिया तथा ऋषि चैरसिया आदि ने भी सम्बोधित किया।


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्रीकेशव प्रसाद मौर्य ने लोगों कोे उनकी ताकत का अहसास कराया और उनमें नई ऊर्जा व नए उत्साह का संचार करते हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।श्री मौर्य ने कहा कि सपा,बसपा व कांग्रेस की तिकड़ी की संपूर्ण विदाई का समय आ गया है। 54 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग की एकजुटता से बीजेपी की विजय यात्रा लगातार जारी रहेगी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास और सबका विश्वास की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी नहीं होती तो क्या पिछड़े वर्ग के कल्याण सिंह मुख्यमंत्री हो पाते या केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री हो पाते।कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वह अपने को उपमुख्यमंत्री से कम न समझें। उन्होंने कहा भाजपा में कोई भेदभाव नहीं होता। सभी वर्गों के प्रतिनिधियों को उचित सम्मान दिया जाता है। कहा पिछड़े वर्ग की एकजुटता से पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अप्रत्याशित जीत हासिल की थी, आगामी विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा और खिल कर रहेगा।

उत्तर प्रदेश में किसी भी प्रकार का गठबंधन भाजपा की विजय यात्रा को रोक नहीं सकता। बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वाले और वोटकटवा लोगों से आप लोगों को सावधान रहना है और अपने आसपास के लोगों को भी भ्रमित नही होने देंना है। 2014 से 2019 तक की  बीजेपी की विजय यात्रा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि आप सबके सहयोग और समर्थन से भारतीय जनता पार्टी की विजय यात्रा अनवरत रूप से जारी रहेगी। विश्व के सबसे प्रभावशाली और सबसे शक्तिशाली तथा सबसे लोकप्रिय नेता मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है और आगे बढ़ता रहेगा।


केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है जिसमें सभी वर्गों का सम्मान व नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि मायावती की सरकार में मौरंग व तालाबों के पट्टे निषाद समाज से छीनने का काम किया गया, इसे हमें याद रखना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़ों को संवैधानिक अधिकार दिया है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार जन-जन की आत्मनिर्भरता से राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है और यही कारण कि सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बिना पक्षपात व भेदभाव के गरीब, पिछड़ों, अनुसूचितों तथा वंचितों के जीवन को खुशहाल बना रही है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जंगलराज से रामराज की ओर चल पड़ा है। अनुच्छेद 370 की समाप्ति, राममंदिर का निर्माण जैसे निर्णय भारत की बदलती हुई तस्वीर है। उन्होेंने कहा कि कोरोना काल में पिकनिक मनाने वाले ट्वीटर पर देश में भ्रम फैलाने काम करते रहे, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर देश के वैज्ञानिक, फ्रन्ट लाइन वर्कस, डाक्टर्स आदि के साथ पूरा देश कोरोना को परास्त करने का संकल्प लेकर जुटा रहा।


सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैय्या‘ ने कहा कि 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने 265 प्लस का नारा दिया था, जिसे उत्तर प्रदेश की जनता ने 325 सीटें भाजपा को प्रदान कर छोटा साबित कर दिया था। इस बार पार्टी नेतृत्व ने अबकी पार 300 पार का संकल्प लिया है, मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता इस लक्ष्य को भी छोटा साबित करके 350 से अधिक सीटों पर भाजपा को विजय का आर्शीवाद प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक व सामरिक रूप से शक्तिशाली हुआ है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा व कांग्रेस ने सभी वर्गों के साथ केवल छलावा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने गुंडागर्दी, माफियाराज और आंतक का अंत किया है। जिससे सभी वर्ग निर्भय हुए है।


भाजपा प्रदेश सहप्रभारी संजीव चौरसिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों, वंचितों की पार्टी है। भाजपा किसी परिवार के द्वारा संचालित नहीं होती बल्कि सभी वर्गों को अपना परिवार मानकर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश श्री राम और श्री कृष्ण की भूमि है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा पं. दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय दर्शन है। जिसमें सभी वर्गों के सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक उत्थान से भारत को विश्वगुरू बनाने का संकल्प समाहित है। अंत्योदय के दर्शन में भय, भूख, भ्रष्टाचार के अन्त के साथ सर्वें भवन्तु सुखिनः का भाव निहित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की राज्य की भाजपा सरकार अंत्योदय के संकल्प के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय के स्वप्न को साकार रूप दे रही है।