क्या भाजपा का होगा बहिष्कार तो सपा होगी 400 पार…

140

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार किसान विरोधी, लोकतंत्र विरोधी और संविधान विरोधी सरकार है। भाजपा से ज्यादा झूठ और कोई नहीं बोलता है। भाजपा के जैम (JAM) की सही परिभाषा है झूठ, अहंकार और महंगाई। उन्हें अपने जैम का जवाब देना है। यह बेचने वाली सरकार है, लोगों को रोजगार कहां मिलेगा? स्वास्थ्य-शिक्षा, कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश बर्बाद हो गया है। उन्होंने कहा अगले वर्ष विधानसभा चुनावों में जनता को भाजपा और कांग्रेस दोनों का सफाया करना है। दोनों के कार्यक्रमों और सिद्धांतों में कोई फर्क नहीं है। दोनों एक ही दल हैं।उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनते ही ठोको राज खत्म होगा। भाजपा सबसे अधिक झूठ बोलती है। भाजपा के जैम व झूठ का जवाब चुनाव में जनता देने जा रही है। भाजपा सिर्फ फेंकू ही नहीं बेचू सरकार है।


अखिलेश यादव ने कुशीनगर में प्रेस वार्ता के पश्चात फाजिलनगर, किसान पीजी कॉलेज, कसया बाजार में मालती पाण्डेय कॉलेज में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने गोरखपुर और कुशीनगर में मिल रहे अपार जनसमर्थन के लिए जनता को धन्यवाद देते हुए विश्वास दिलाया कि वे जनता की उम्मीदों को पूरा करेंगे। उनकी सरकार आने पर कानून व्यवस्था को मजबूत करेंगे। सरकार बनने पर गरीबों को 5 साल तक मुफ्त अनाज देंगे।

आज किसान दुखी हैं। महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल 100के पार है। पेट्रोलियम कंपनियों का मुनाफा बढ़ा है। भाजपा सरकारी संस्थाओं को बेच रही है। साढ़े चार साल में भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद किया है। सिर्फ नाम बदलने का ही काम किया है। प्रधानमंत्री ने कुशीनगर में जिस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है वह समाजवादी पार्टी की देन है।कुशीनगर में जब भी आया हूं, प्रदेश में सपा की सरकार बनी है। स्वागत के लिए जनता आ रही है, अविभूत हूं। जनता बदलाव चाहती है, परिवर्तन जरूरी है। भाजपा संकल्प नहीं पूरा करने वाली सरकार है, सपा सरकार आई तो सबके लिए खुशहाली के लिए फैसले लिए जाएंगे।


भाजपा ने किसानों, व्यापारियों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों और महिलाओं से झूठ बोलकर वोट लिया। साढ़े चार वर्षों में कोई वादा नही पूरा किया। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन और लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन करने वाले किसानों, नौजवानों, कर्मचारियों को भाजपा ने अपमानित किया। आज उत्तर प्रदेश में सभी वर्ग मिलकर भाजपा के अपमान का बदला लेने को तैयार हैं। तीन काले कानून लाकर भाजपा किसानों की जमीन उद्योगपतियों के हाथ सौंपना चाहती है। किसान भाजपा की चाल को समझ गया है। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है।


अखिलेश ने कहा कि इस सरकार ने न केवल प्रदेश को बर्बाद किया है, बल्कि किसानों को भी कुचला है और महंगाई बढ़ाई है।अखिलेश यादव ने कहा कि ‘भाजपा ने ‘जैम’ भेजा तो हम उनके लिए ‘बटर’ भेज रहे हैं।अखिलेश यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘जैम’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ‘इधर-उधर के जैम मत ढूंढिए, जैम अकेले अच्छा नहीं लगता है। सब लोगों ने सुबह नाश्ता किया होगा और बिना बटर के आप भी नहीं चलोगे और ये भाजपा वाले नहीं जानते कि डायबिटीज में जैम नहीं खाया जाता है।अखिलेश यादव ने कहा कि बिना बटर के कुछ नहीं हो सकता, बटर का मतलब अगली बार बताएंगे लेकिन इतना जान लीजिए कि उन्‍होंने जैम भेजा है तो हम उनके लिए ‘बटर’ भेज रहे हैं।

सपा सरकार आने पर किसानों के लिए खुशहाली और उनके विकास का कानून लाएंगे। भाजपा सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं है। भाजपा ने कहा था उनकी आय दुगनी करेंगे, आय कहां दोगुनी हुई? किसान को एमएसपी भी नहीं मिली। भाजपा के नेता किसानों को कुचल रहे हैं। चुनाव में किसान इसका जवाब देगा। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की गैस के दाम महंगा कर भाजपा सरकार गरीबों को लूट रही है और अमीरों की तिजोरिया भर रही है। भाजपा सरकार सरकारी संस्थानों को बेचकर गरीबों, पिछड़ों, दलितों का हक छीन रही। श्री यादव ने कहा कि हम पिछड़े होकर भी विकास की सोचते हैं और वे अगड़े होकर भी बैकवर्ड हैं।उत्तर प्रदेश में भाजपा सपा सरकार की ही विकास कार्यों व उपलब्धियों का नाम व काम बदलने का काम कर रही है। पुरानी पेंशन नीति पर कहा कि पहले उसे हटाएं, जिसने बंद किया है। सपा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढे़गी। उन्होंने कहा कस्टोडियन मौतों में उतर प्रदेश नंबर वन पर है।


समाजवादी सरकार में पूर्वांचल की खुशहाली के लिए समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दिया था। पहले तो बीजेपी सरकार ने द्वेश के चलते इसका काम रोक दिया। बाद में समाजवादी शब्द हटाकर इसके निर्माण की क्वालिटी खराब कर दी। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे और मेट्रो परियोजनाएं समाजवादी सरकार की देन है। हमने उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया। नौजवानों के लिए नौकरी और रोजगार का इंतजाम किया, अच्छी स्वास्थ्य सेवा के लिए पहले 108 एम्बुलेंस सुविधा दी, अच्छी कानून व्यवस्था के लिए विश्वस्तरीय डायल 100 सेवा दी, किसानों को मुफ्त सिंचाई की सुविधा दी लेकिन भाजपा सरकार ने 5 साल में सब कुछ बर्बाद कर दिया। श्री अखिलेश यादव ने गोरखपुर, कासगंज और हाथरस समेत तमाम घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस खुद घटनाओं को अंजाम दे रही है। सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं।


अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि भाजपा ने कैसा काम किया है। सरकार कह रही थी निवेश आएगा लेकिन कोई निवेश नहीं आया। बीजेपी सरकार अपने सबसे बड़े नेता और पूर्व प्रधानमंत्री तक को सम्मान नहीं दे पाई। पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी लखनऊ में सपा सरकार द्वारा बनाए गए डॉ0 राम मनोहर लोहिया संस्थान में 9वें तल पर चल रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के पास नौजवानों और युवाओं को रोजगार और नौकरी देने के लिए कोई योजना नहीं है। केंद्र सरकार, एयरपोर्ट, पोर्ट, ट्रेन समेत सब कुछ बेचने पर जुटी है। इन्हें खरीदने वाले तेल भी बेच रहे हैं। महंगा तेल बेचकर गरीबों की जेब काट रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद मोहम्मद आजम खां का जिक्र करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। झूठे मुकदमों में फंसाकर अत्याचार हो रहा है।

[/responsivevoice]