कार्यकर्ताओं का स्वागत समारोह सम्पन्न

118

-अब्दुल जब्बार-

कार्यकर्ताओं की बदौलत 2022 के चुनाव में एक लाख वोटों से जीत कर पुनः अखिलेश यादव की सरकार बनायेगे-: रूश्दी मियां

भेलसर अयोध्या कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है बिनाकार्यकर्ताओं की मेहनत के सरकार नही बनती।कार्यकर्ता ही बूथों पर मेहनत करके एक एक वोट पोल कराता है।कार्यकर्ताओं का सम्मान सिर्फ माला पहना देने से नही बढ़ता है बल्कि उसके हक़ की लड़ाई लड़ कर उसके ऊपर होने वाली जुल्म व ज़्यादतियों को रोकने से बढ़ता है।तब कार्यकर्ता सर उठाकर अपने समर्थकों के बीच जाता है।ये बातें विधान सभा क्षेत्र रुदौली के मोहल्ला सोफ़ियाना में स्थित इरशाद मंजिल पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक/पूर्व राज्यमंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रूश्दी मियां ने मवई व रूदौली ब्लॉक के कार्यकर्ताओं सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में कहीं।

उन्होंने कहा कि हम पर किसी ने भी वार किया हो उसको लेकर स्वर्गीय इश्तियाक अहमद ने जो झंडा थमाकर जो ज़िम्मेदारी सौंपी थी मैं उस झंडे की ज़िम्मेदारी को एक कार्यकर्ता की तरह बखूबी निभा रहा हूं।जब मैं विधानसभा में था तो मेरा वजन कम था मेरा वजन किसी कुर्सी की वजह से कम नही हुआ है।आपकी बदौलत 2022 के चुनाव में एक लाख वोटों से जीत कर पुनः अखिलेश यादव की सरकार बनायेगे।सिर्फ कब्र खोदने से काम नही चलेगा हम सभी समाजवादी विचार धारा रखने वालों को एकजुट होकर चलना होगा।उन्होंने कहा कि हम सपा के लोग समाज और धर्म को बांटने का काम नही करते वो काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के लोग करते है।हमारे पूर्वजो ने इस गंगा जमुनी तहजीब वाली रूदौली को जिस तरह से हमारे हाथ मे दिया था एक बार फिर हम सब मिलकर इसी रूदौली को पहले जैसी बनायेंगे।

समारोह के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने वर्तमान में चल रही सरकार के ऊपर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा की दिल्ली गाजीपुर बार्डर पर किसानों के साथ जो हरकत की गई हैं वह घोर निंदनीय है।इसके अलावा निशात अली खा,एजाज अहमद,बख्तियार खा,नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली,मो0 रईस खान,विधानसभा अध्यक्ष रूदौली छोटेलाल यादव निवर्तमान युवजनसभा प्रदेश सचिव शाह मसूद हयात गजाली,सय्यद रिजवान रसूल,मोहम्मद अतीक खां आदि।

वक्ताओ ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।इस अवसर पर विधानसभा सचिव शकील अहमद,ब्लॉक पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुनव्वर अली,इमरान अंसारी,उस्मान अंसारी,नोमान अंसारी,हाजी अमानत अली,जैनुल्लाब्दीन,ब्लॉक अध्यक्ष मवई रेहान खान,ब्लॉक अध्यक्ष रूदौली विंध्याचल यादव,हरिनाम मिश्रा,डॉ0 पुष्कर यादव,अरविंद यादव सहित सपा के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सै0 अली मियाँ ने किया।