प्रतापगढ़। महानिदेशक प्रान्तीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण उ0प्र0 लखनऊ द्वारा युवक एवं महिला दलों को वितरण हेतु उपलब्ध करायी गयी खेल सामग्री का वितरण मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार विकास भवन में किया। मुख्य विकास अधिकारी ने 10 युवक एवं 10 महिला मंगल दलों को खेल सामग्री का वितरण किया। जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी अरूण कुमार सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी का विभाग की ओर से स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित युवक एवं महिला मंगल दल के पदाधिकारियों का आवाहन किया कि प्रत्येक दिन सुबह-शाम कम से कम आधा-आधा घण्टे खेलकूद प्रतियोगिताओं में अवश्य प्रतिभाग करें जिससे उनका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
Popular Posts
PSGICs कार्मिकों की वेतनमान संशोधन और अन्य मांगों को लेकर एक...
अजय सिंह
लखनऊ। PSGI कंपनी में काम कर रहे 50000 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों ने 01.08.2017 से देय वेतनमान संशोधन और PSGIC कर्मचारियों की...
Breaking News
भाजपा सरकार से देश के संविधान को खतरा-अखिलेश
भाजपा सरकार से देश के संविधान को खतरा-अखिलेश
मन मस्तिष्क पर छा गई मोदी-योगी की जोड़ी
मन मस्तिष्क पर छा गई मोदी-योगी की जोड़ी