भाजपा सरकार में सत्ता का दुरुपयोग

28
भाजपा सरकार में सत्ता का दुरुपयोग
भाजपा सरकार में सत्ता का दुरुपयोग

संविधान,लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की निर्णायक लड़ाई उत्तर प्रदेश में हो रही है। इंडिया गठबंधन भाजपा को उत्तर प्रदेश की सभी अस्सी और पूरे देश में चार सौ सीटों पर हराएगा। भाजपा ने दस वर्षों की सरकार में सभी वर्गों को धोखा दिया है। महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। भाजपा ने किसानों से झूठे वादे किये। नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। खेती करना महंगा हो गया। स्मार्ट सिटी बनी नहीं, बिजली महंगी है। भाजपा की दस साल की सरकार में देश में कर्ज और आर्थिक तंगी के चलते एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों को नौकरी नहीं दी। नौजवानों से झूठे वादे करती रही। भाजपा प्रतियोगी छात्रों को नौकरी नहीं देना चाहती है। जानबूझकर पेपर लीक कराती है। उत्तर प्रदेश में हर परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भारी धांधली हुई। परिवार की गाढ़ी कमाई लगाकर दिन रात मेहनत करने वाले छात्रों के जीवन के साथ भाजपा ने खिलवाड़ किया। भाजपा सरकार में सत्ता का दुरुपयोग

अखिलेश यादव ने कहा कि पिछड़ों, दलितों और अन्य आरक्षित वर्ग के छात्रों को भाजपा ने नियमानुसार आरक्षण नहीं दिया। गरीबों के साथ अन्याय हुआ। भाजपा किसान, नौजवान, गरीब विरोधी है। भाजपा सरकार ने खाने-पीने की चीजों से लेकर डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली सब महंगी कर दी। उद्योगपतियों और बड़ी कम्पनियों को मुनाफा कराया। देश की गरीब और मध्यम वर्ग जनता को तबाह कर दिया। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कानून व्यवस्था पर जीरों टालरेंस का दावा जीरो हो चुका है। अपराधियों में कानून का डर नहीं है। जौनपुर में फेंक एनकाउण्टर हुआ, प्रतापगढ़ में हिरासत में मौत हुई। तत्काल पुलिस रिस्पांस सिस्टम यूपी डायल 100 को भाजपा सरकार ने 112 बनाकर बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से विफल है। सरकार और पुलिस प्रशासन की नाकामी के कारण प्रदेश में हर दिन हत्याएं हो रही है। किसान, गरीब जनता के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार को भूलने वाले नहीं है।

प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं भी बर्बाद हो चुकी है। भाजपा सरकार ने दस साल में प्रदेश में एक भी जिला स्तर का अस्पताल नहीं बनाया। मेडिकल कॉलेज के नाम पर बिल्डिंगें खड़ी है। वहां डॉक्टर, दवा, जांच की सुविधा नहीं है। ये आधुनिक खण्डहर है। गरीब इलाज के लिए भटकता रहता है। भाजपा सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया। सरकारी संस्थाओं का गलत इस्तेमाल किया। इलेक्टोरल बॉण्ड के मामले में भाजपा की पोल खुल रही है। भाजपा के कारनामे जनता के सामने आ रहें है। लोगों को डराकर जबरन वसूली की है। देश के इतिहास में कभी इस तरह से वसूली नहीं हुई। गोमती नदी की सफाई में तीन हजार करोड़ रूपया खर्च हुआ। लेकिन अभी तक गोमती नदी में नाला बह रहा है। यह सरकार जाने वाली है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार झूठ और झूठे दावों पर चल रही है। जनता मतदान की तारीखों का इंतजार कर रही है। जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूरी तरह से सफाया होगा। भाजपा सरकार में सत्ता का दुरुपयोग