भाजपाई केवल राशन देकर बेरोजगार और बीमार बना रहे-अखिलेश

119
भाजपाई केवल राशन देकर बेरोजगार और बीमार बना रहे-अखिलेश
भाजपाई केवल राशन देकर बेरोजगार और बीमार बना रहे-अखिलेश

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने आज मध्य प्रदेश के निवाड़ी जनपद में विधानसभा क्षेत्र जतारा जनपद टीकमगढ़ में रतीराम बंसल (बरार) विधानसभा पृथ्वीपुर जनपद निवाडी में मीना यादव विधानसभा क्षेत्र निवाड़ी, मीरा दीपक यादव जनपद भिण्ड में अटेर विधानसभा क्षेत्र में मुन्ना सिंह भदौरिया तथा विधानसभा जौरा जनपद मुरैना में मनीराम धाकड़ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में अपील करते हुए कहा कि भाजपा-कांग्रेस के बहकावे में न आये। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को बहुमत से जिताये।अखिलेश यादव ने चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में हवा बदलाव, परिवर्तन की है। जनता समाजवादी प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से जिताने जा रही है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने सरकारें बनाई लेकिन यहां की आम जनता अभी भी दुःखी है। किसान गरीब है। कांग्रेस पार्टी अपने विधायकों को लुटने से नहीं बचा पाई। भाजपा ने उनके विधायकों को लूट लिया। भाजपा वाले लोकतंत्र में नहीं लूट तंत्र में भरोसा रखते हैं। भाजपाई केवल राशन देकर बेरोजगार और बीमार बना रहे-अखिलेश


भाजपाई गरीबों को केवल राशन देकर वोट लेने का काम कर रहे है। नौकरी, रोजगार के अवसर प्रदान करने के बजाय उन्हें बेरोजगार और बीमार बना रहे है। उनके लिए नौकरी, रोजगार, शिक्षा और दवाई की कोई सुविधाएं नहीं है। इसलिए इस विधानसभा चुनाव में सबको भाजपा को सबक सिखाने की जरूरत है।श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस में चमत्कार हो गया और वे कह रहे हैं कि हम समाज का एक्सरे करेंगे। जातीय जनगणना कराएंगे। हम पूछना चाहते हैं कि आजादी के बाद जब एक्सरे होना था तो क्यों नहीं कर पाए। जागरूक जनता जानती है कि अब एक्सरे से जो मर्ज नहीं पकड़ में आती है वह सिटी स्कैन और एमआरआई से डॉक्टर कमी जान लेते है। जहां भाजपा कांग्रेस की सरकारें है वहां जाति जनगणना नहीं हुई है। हम जब सरकार में आएंगे तो तुरन्त जातीय जनगणना कराएंगे।

भाजपाई केवल राशन देकर बेरोजगार और बीमार बना रहे-अखिलेश


भाजपा ने जुमलेबाजी की और झूठे वादे किए। भाजपा राज में महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल की कीमते बढ़ती गई है। कहा कि किसानों की आय दुगनी कर देंगे पर किसानों के खेतों तक क्या पानी पहुंच पा रहा है? महिलाएं असुरक्षित है। भाजपा-कांग्रेेस ने विकास किया नहीं, जनता को बदहाली में पहुंचा दिया है। कांग्रेस ने मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू नहीं की थी, लागू तब हुए जब पिछड़े वर्ग के नेता ताकतवर हुए। मध्य प्रदेश का दुर्भाग्य देखिए आबादी में ज्यादा और गिनती में भी ज्यादा हैं। लेकिन उन्हें मंडल कमीशन की सिफारिशों के अनुसार 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। हम समाजवादियों को जब मौका मिलेगा तब जातीय जनगणना कराने का काम करेंगे और उन्हें आबादी के हिसाब से आरक्षण का लाभ दिलाने का काम करेंगे।


अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश हमारे बगल का प्रदेश है। अपने समाजवादी साथियों को बताना चाहते हैं कि इस बार समाजवादी यहां से हटने नहीं जा रहे है बल्कि मध्य प्रदेश में हम लोग बसने जा रहे है। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी ने जो संविधान दिया था उस संविधान के तहत अपने दलित, पिछड़े भाइयों को अधिकार दिलाने का काम समाजवादी लोग करेंगे। इस बार साइकिल पहले से ज्यादा तेज रफ्तार में विधानसभा पहुंच रही है। भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है। भाजपा का सफाया होना निश्चित है। मध्य प्रदेश के 20 साल और दिल्ली के 10 साल की भाजपा सरकार का हिसाब करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की पहली सरकार है जिसने नोटबंदी कर फिर नोट छापे और बंद कर दिए। इससे बड़ा भ्रष्टाचार दुनिया में कोई नहीं हुआ है। यहां कई ऐसे साथी बैठे होंगे जिन पर भाजपा की सरकार में झूठे मुकदमें लगे है। पुलिस उत्पीड़न के शिकार है। भाजपा यहीं नहीं उत्तर प्रदेश में भी समाजवादियों को परेशान कर रही है। लेकिन हम समाजवादी लोग झुकने वाले नहीं है। इनका डटकर मुकाबला करेंगे और सत्ता से हटाएंगे। भाजपाई केवल राशन देकर बेरोजगार और बीमार बना रहे-अखिलेश