भाजपा का कहीं भी नहीं खुलेगा खाता-अखिलेश

34

राजेन्द्र चौधरी

इस बार पहले चरण से चली परिवर्तन की हवा ने भाजपा को पलट दिया। जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया। भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है। तीसरे चरण में सम्भल से लेकर मैनपुरी तक वोट पड़ेगा। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का कहीं भी खाता नहीं खुलेगा। सम्भल में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जियाउर्रहमान के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि सम्भल में यह चुनाव श्रद्धांजलि देने का चुनाव है। शफीकुर्रहमान बर्क साहब जिन्दादिल इंसान थे। हमेशा अपने लोगों के साथ खड़े रहते थे। सम्भल से समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक वोटों से जीतेगी।

अखिलेश यादव ने बरेली लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्री प्रवीण सिंह ऐरन के समर्थन में बिशप मंडल इंटर कालेज मैदान, सिविल लाइन्स बरेली में भी आयोजित चुनावी जनसभा में मतदाताओं से समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि दिल्ली वालों की फिल्म फ्लॉप हो गई है। अब इनके घिसे पिटे डायलॉग जनता में चल नहीं पा रहे है। जो भाजपा के लोग चार सौ पार का नारा दे रहे थे, दूसरे चरण के चुनाव के बाद यह नारा देना भूल गये। भाजपा देश में चार सौ सीटे हारने जा रही है। भाजपा ने किसानों, नौजवानों सभी को धोखा दिया है। महंगाई बढ़ा दी है। डीजल, खाद, कीटनाशक सब महंगा हो गया है। किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। भाजपा ने किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का कानूनी अधिकार नहीं दिया। दिल्ली में जब किसान एमएसपी की मांग को लेकर दिल्ली गये थे तो उनको रोकने के लिए सड़क पर सीमेंट की दीवार खड़ी कर दी। कीलें लगवा दी। टैªक्टर को डीजल नहीं दिया गया। इस बार किसान, नौजवान सरकार बदलने जा रहा है। किसान भाजपा को वोट नहीं दे रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों की फसलों के लिए एमएसपी का कानूनी अधिकार देगी। किसान का कर्ज माफ करेगी। भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ किया लेकिन किसान का कर्ज माफ नहीं किया। भाजपा ने नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाल दिया। हर साल दो करोड़ नौकरी देने का झूठा वादा किया। यूपी में भर्ती परीक्षाओं के सब पेपर लीक हो गए। जानबूझकर पेपर लीक कराये गये। लाखों नौजवानों का भविष्य खराब कर दिया। भाजपा की नीयत नौकरी देने की नहीं थी। भाजपा ने नौजवानों की नौकरी तो छीनी ही साथ ही उसका एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया। बीजेपी ने अग्निवीर योजना लाकर फौज की नौकरी चार साल की कर दी। हम लोग अग्निवीर कभी स्वीकार नहीं करेंगे। अग्निवीर में न पेंशन है और न सम्मान। हम लोग अग्निवीर व्यवस्था खत्म कर पहले ही तरह सेना की पूरी नौकरी देंगे।

भाजपा से सावधान रहिए। जो मन की बात करते हैं वे संविधान की बात नहीं करते हैं। यह संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। भाजपा संविधान खत्म करना चाहती है। हम समाजवादी इंडिया गठबंधन के लोग संविधान के रक्षक है। संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों को सरकार में आने का जब भी मौका मिला बहुत काम किए। सड़कें बनायी, विद्युत सब स्टेशन, अस्पताल बनाये। एम्बुलेंस सेवा शुरू की। पुलिस सुविधा के लिए डायल 100 सेवा शुरू की। भाजपा ने सब बर्बाद कर दिया। भाजपा ने भारी भ्रष्टाचार किया। इलेक्टोरल बांड में भारी वसूली की। इलेक्टोरल बांड ने भाजपा का बैंड बजा दिया है। भाजपा ने हजारों करोड़ रूपये की वसूली की। इसी वसूली के कारण महंगाई बढ़ी है। पूरे देश में जितने भी भ्रष्टाचारी, अपराधी है, सब भाजपा में है। यह चुनाव नौजवानों, किसानों का भविष्य बचाने का चुनाव है। यह संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का संविधान बदल कर वोट का अधिकार छीनना चाहती है। जनता इस बार तैयार है, जो संविधान बदलने निकले हैं जनता उन्हें ही बदल देगी।

श्री यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही गरीबों को राशन के साथ पौष्टिक आटा देंगे। आटा देने के साथ मोबाइल और लैपटॉप चलाने के लिए मुफ्त डाटा देंगे। समाजवादी सरकार ने सात साल पहले लैपटॉप दिया था। अमेरिका में भी अब गरीबों को लैपटॉप दिया जा रहा है। भाजपा सरकार ने वादा करके लैपटॉप नहीं दिया।अखिलेश यादव ने सम्भल में जियाउर्रहमान और बरेली में श्री प्रवीण सिंह ऐरन को भारी मतों से जिताने की मतदाताओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी एकजुट होकर मतदान के दिन ईवीएम में साइकिल चुनाव चिह्न वाले बटन को दबाकर किसान, नौजवान, व्यापारी सभी भाजपा को सत्ता से हटाने में सहयोग करे।