COVID-19,स्वास्थ्य अफसरों की चिंता की लकीरें कुछ हुईं कम

80

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 58 लाख 23 हजार 66 हो गया है। राहत की बात है कि इनमें 47 लाख 55 हजार 530 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9 लाख 74 हजार 364 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अब तक 92 हजार 347 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 14 लाख 92 हजार 409 लोगों की जांच हुई। कोरोना टेस्टिंग का ये आंकड़ा एक दिन में सबसे ज्यादा है। इसके पहले 19 सितंबर को 12 लाख लोगों की जांच हुई थी। अब हर 10 लाख की आबादी में मरीजों के मिलने की संख्या बढ़ गई है। अब इतनी आबादी में 4,210 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। 20 सितंबर को 4200 मरीज मिलते थे। इतनी ही आबादी में मरने वालों की संख्या भी अब 67 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से और 84 लोगों की मौत हो गई जबकि 4519 नए लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अभी तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,450 हो गई है। कोरोना का प्रकोप कायम है। हर रोज सैकड़ों मरीज संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में अस्पताल के आइसीयू बेड फुल हो गए हैं। आज 84 मरीजों ने इलाज के दरम्यान दम तोड़ दिया।  

Total samples tested till date 9310258,Total samples tested over last 24 hours 164742,Total Positive till date 378533,Total Negative till date 8931725 ।

स्वास्थ्य अफसरों की चिंता की लकीरें कुछ कम हुईं। बावजूद सैकड़ों मरीज पाए जाने से अस्पतालों में आइसीयू बेडों की मारामारी बनी हुई है। अधिकतर अस्पताल में रात को आइसीयू बेड फुल हो गए। वहीं, 24 घंटे में राजधानी के 09 मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में अब तक 3,78,533 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 3,13,686 मरीज इससे उबर कर पूरी तरह ठीक भी हो गये हैं. राज्य में इस वक्त 59,397 मरीजों का इलाज किया जा रहा है.

रिकवरी रेट 82.19% है

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले एक हफ्ते के दौरान राज्य में रोजाना आने वाले नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही है। उन्होंने बताया कि आज 1,64,742 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 93,10,258 नमूने जांचे जा चुके हैं। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 3,17,611 लोग पूरी तरह ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। रिकवरी रेट 82.19% है. प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 59397 है।