पूर्व विधायक रुशदी मियां के साथ पूर्व मंत्री शिव कुमार साइकिल पर सवार

81
पूर्व विधायक रुशदी मियां के साथ पूर्व मंत्री शिव कुमार साइकिल पर सवार
पूर्व विधायक रुशदी मियां के साथ पूर्व मंत्री शिव कुमार साइकिल पर सवार

राजू यादव

समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए आज बसपा, कांग्रेस और भाजपा को छोड़कर सैंकड़ों नेता अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इनके अतिरिक्त अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के भी कई प्रमुख पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं से उम्मीद जताई कि वे लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से साथ देंगे। संघर्ष में उनका साथ समाजवादी पार्टी को मजबूती देगा। उन्होंने कहा यूपी के 80 बिहार के 40 मिलकर भाजपा का सफाया करेंगे। भाजपा जनता के सवालों के घेरे में है। भाजपा को जनता के सवालों का जवाब देना होगा। पूर्व विधायक रुशदी मियां के साथ पूर्व मंत्री शिव कुमार साइकिल पर सवार

अखिलेश यादव ने यादव महाकुंभ पर कहा कि “ये भाजपा की बहुत पुरानी ट्रिक है। भाजपा और उनके थिंकटैंक बहुत होशियार हैं और ये सब उनके पुराने तरीके हैं। भाजपा पीडीए की लड़ाई को कमजोर करने और ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रही है। वहीं पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले पर अखिलेश ने कहा कि “पेपर लील से भाजपा के सवा दो लाख वोट लीक हो गए हैं। अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन पर भी बात की और कहा, “किसान आज भी आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं। आज वो कर्ज बढ़ गया है। सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने की बजाए बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया है। ये जांच का विषय है कि जिन उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए गए हैं, उन्हीं से इलेक्ट्रोरल बॉन्ड से पैसे लिए हैं।

पूर्व विधायक रुशदी मियां के साथ पूर्व मंत्री शिव कुमार साइकिल पर सवार

हाथी से उतरे पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी “रुश्दी” फिर साइकिल पर हुए सवार। उन्हें सपा सुप्रीमों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। इससे पूर्व में समाजवादी पार्टी से दो बार विधायक व एक बार राज्यमंत्री रह चुके है रुश्दी। 2022 के विधानसभा चुनाव में हुए थे सपा से बागी, सपाका दामन छोड़ बहुजन समाज पार्टी के टिकट से ठोकी थी ताल। लगभग 2 साल के बाद पुनः नीले से लाल हुए पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी “रुश्दी” बसपा छोड़ पुनः उठाया समाजवादी पार्टी का झंडा,अब साइकिल रुदौली विधान सभा में फिर भरेगी रफ़्तार।

रुदौली विधान सभा में नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां का परचम लहराता था। अब्बास अली जैदी रुदौली विधानसभा से सपा के टिकट पर दो बार विधायक रह चुके हैं। खानदानी तौर पर अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां मशहूर जमींदार खानदान से ताल्लुक रखते हैं। समाज सेवा इनके खानदानी व्यवहार में शामिल है।रुश्दी मियां की घर वापसी से अयोध्या लोकसभा के अंतरगत आने वाली रुदौली विधानसभा अब ओर मजबूत हुई है। रुश्दी मियां के साथ श्रीपाल रावत जिला पंचायत सदस्य, शाहमसूद, घनश्याम कोरी जिला पंचायत सदस्य, विनय तिवारी, गिरीश मिश्र, मुनव्वर ली पूर्व प्रमुख, मांधाता सिंह, अब्बास अली, जैदी, विंध्याचल सिंह, राम बहादुर यादव और अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के घनश्याम शर्मा, डॉ0 बालेन्द्र कुमार, अंकित मदन शर्मा, सुधीर शर्मा, सत्यप्रकाश मिश्र, सरोज शर्मा भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।इस अवसर पर पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अवधेश प्रसाद, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधायक शाहिद मंजूर, पवन पाण्डेय पूर्व विधायक अयोध्या तथा लालजी यादव जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही है। पूर्व विधायक रुशदी मियां के साथ पूर्व मंत्री शिव कुमार फिर साइकिल पर सवार

पूर्व विधायक रुशदी मियां के साथ पूर्व मंत्री शिव कुमार साइकिल पर सवार

भाजपा छोड़कर शिव कुमार बेरिया पूर्व कैबिनेट मंत्री उ0प्र0 ने समाजवादी पार्टी में वापसी की। रूदौली जिला अयोध्या के पूर्व विधायक अब्बास अली जैद्दी “रूश्दी मियां” बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अतहर खान भुटटो नेता रसूलाबाद, राम मिलन भारतीय बसपा मंडल कोआर्डिनेटर, सिद्धार्थ नगर बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस छोड़कर डॉ0 वीपी शर्मा और बसपा छोड़कर अभिनंदन शर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा मेरठ के महामंत्री सुधीर कांत शर्मा अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए। अंकित शर्मा पूर्व प्रत्याशी बड़ोत विधानसभा ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजा राजीव कुमार सिंह पूर्व मंत्री उ0प्र0 के पुत्र राजा रितेश कुमार सिंह भी आज समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए।


सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शिवकुमार बेरिया सपा में अपना एक अलग कद बनाए हुए थे और चाचा शिवपाल के बेहद करीबी भी कहे जाते थे। लेकिन 2022 विधान सभा चुनाव से पहले ही अपने कद को कम देख शिवकुमार बेरिया ने सपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर घर वापसी की है। शिव कुमार बेरिया के सा राजेश तिवारी, के.के. यादव, सौरभ यादव आलोक बाजपेयी, प्रदीप दुबे, मुमताज अहमद, मुकीव्वर खां नाजिम वारसी, मेवा लाल शंखवार, सुहेल खां, सभासद वसीम वारसी, रमाशंकर गुप्ता, रवीन्द्र पालीवाल, मोनू गुप्ता, दलीप पाल, संतोष यादव, दीपू यादव, प्रकाश यादव, नसीम, मुमताज, बृजभान शंखवार, रवि दोहरे ने सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक रुशदी मियां के साथ पूर्व मंत्री शिव कुमार साइकिल पर सवार