राशिफल बुधवार 24मार्च,2021

101

पं•श्रीधर मिश्र

।।ॐ नमः शिवाय।।

मेष:
आज आर्थिक लाभ की संभावनाए बनेंगी। व्यापार के क्षेत्र में सुधार आएगा और नए अवसर भी मिलेंगे। नया कार्य शुरू करने के लिए जीवनसाथी का सहयोग व व सानिध्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आशाजनक समाचार मिल सकता है। परिजनों के स्नेह में वृद्धि होगी और किसी पुराने परिचित से यादगार भेंट होगी। सायंकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है।

वृषभ:
आज का दिन संतोष और शांति से व्यतीत होगा। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। संतान के जरूरी कार्यों में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नया कॉन्ट्रैक्ट मिल जाने की वजह से पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिजनों से सुखद समाचार प्राप्त होगा और परिवार में मंगल कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सायंकाल के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन:
आज आप कार्यो के प्रति लापरवाही करेंगे लेकिन धीरे-धीरे व्यस्तता बढ़ने के साथ ही कार्यशैली में निखार आएगा। छात्रों को शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। आपके ऊपर कोई आरोप भी लग सकता है, जिससे परिवार में गलतफहमी बढ़ सकती है। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी। सायंकाल के समय कोई रूका कार्य पूरा होगा और मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क:
आज आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन को लेकर घर एवं बाहर विवाद के प्रसंग बन सकते हैं, इसलिए विवेक से काम लें। बड़े बुजुर्गों की बातों को अनदेखी ना करें, उनकी सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। पिता के मार्गदर्शन में लिए गए निर्णय सफल साबित होंगे। व्यापारिक यात्रा सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल के समय प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।

सिंह:
आज का दिन आपको सभी जगह से मान-सम्मान मिलेगा। प्रियजनों की मदद से आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और कोष में वृद्धि होगी। छात्रों को शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता के लिए एकाग्रता के साथ मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। घर का वातावरण मिला-जुला रहेगा, सभी सदस्य अपने कार्य मे मस्त रहेंगे। भाई की मदद से जरूरी कार्य पूरे होंगे। सरकारी कार्यो में ढील ना दें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है।

कन्या:
आज किसी कार्य को लेकर दुविधा में रहेंगे लेकिन बाद में उसी कार्य को करने पर धन लाभ के साथ ही सम्मान भी बढ़ेगा। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। गृहस्थ में आपकी बातों को महत्त्व दिया जाएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। सायंकाल के समय धार्मिक कार्यों पर खर्चा हो सकता है।

तुला:
आज के दिन घर के किसी जरूरी कार्य की वजह से परेशान हो सकते हैं। सेहत आज भी प्रतिकूल रहेगा। किसी प्रियजन की मदद से कई दिनों से चली आ रही समस्या हल हो सकती है। घर-परिवार के सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी और पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। पारिवारिक बिजनस में बुजुर्गों का सहयोग मिलने से कुछ राहत अनुभव करेंगे।

वृश्चिक:
आज कार्यक्षेत्र में अपनी किसी कमजोरी को लेकर मन मे चिंतित हो सकते हैं। घरेलू कामों में टालमटोल करने पर वातावरण थोड़ी देर के लिए उग्र हो सकता है। खर्च आज कम रहने से आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और अपनी सेहत का ध्यान रखें। ऑफिस में अधिकारी वर्ग तथा सहयोगियों का समर्थन आपके कार्यों में सहायक होगा। विवाह हेतु प्रयासरत जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करेंगे।

धनु:
आज किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए दूसरों के भरोसे बैठना निराशा का कारण बन सकता है। व्यवसाय में वृद्धि तो होगी लेकिन आर्थिक लाभ समय पर ना होने के कारण कार्य प्रभावित हो सकते हैं। घर के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। ससुराल पक्ष से अटका हुआ धन प्राप्त होगा और शासन-प्रशासन से निकटता व गठजोड़ का लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर:
आज कोई भी कार्य बिना भागदौड़ किए पूरा नहीं हो पाएगा। पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास भी फलीभूत होंगे। घरेलू वातावरण आज अन्य दिनों की अपेक्षा शांत रहेगा। व्यापार में अधीनस्थ कर्मचारियों से आदर व पूरा सहयोग पर्याप्त मिलेगा। माता-पिता की सेवा का अवसर मिलेगा। सायंकाल के समय किसी विवाद में न पड़ें।

कुंभ:
आज आपकी तार्किक शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिलेंगे और छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। विदेश में नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय शुभ रहेगा। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लव लाइफ में एक नई शुरुआत होगी और रिश्ते भी मजबूत होंगे। सायंकाल का समय देव दर्शन और परिवार के साथ व्यतीत होगा।

मीन:
आज दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। रिश्तेदारों के साथ आज लेन-देन करने से बचें। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। संतान के विवाह की चिंता आज समाप्त होगी। आपके वर्चस्व तथा पराक्रम में वृद्धि होगी। ज्यादा भागदौड़ की वजह से सर अथवा बदन दर्द की शिकायत हो सकती है। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।