लोकसभा चुनाव:संतकबीरनगर का विश्लेषण

59
लोकसभा चुनाव:संतकबीरनगर का विश्लेषण
लोकसभा चुनाव:संतकबीरनगर का विश्लेषण

उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक संत कबीर नगर है। यह क्षेत्र साल 2009 में अस्तित्व में आया था। यह क्षेत्र, साल 2002 में बने भारत के परिसीमन आयोग की सिफ़ारिशों के आधार पर बना था। संत कबीर की निर्वाण स्थली ‘मगहर’ इसी क्षेत्र में है। संत कबीर नगर लोकसभा सीट से 2014 में यहां पर भाजपा के शरद त्रिपाठी ने जीत हासिल की थी। उसके बाद भाजपा के ही प्रवीण कुशवाहा यहां से चुने गए। घाघरा और राप्ती के किनारे बसा संत कबीर नगर बस्ती मंडल का हिस्सा है। इस सीट पर पहली बार 2009 में हुए चुनाव में बसपा के भीष्‍मशंकर तिवारी जीतकर संसद में पहुंचे। 2014 में भारतीय जनता पार्टी के शरद त्रिपाठी ने यहां पर जीत हासिल की। लोकसभा सीट में विधानसभा की पांच सीटें खलीलाबाद, घनघटा, मेंहदावल, खलीलाबाद और गोरखपुर जनपद की खजनी शामिल हैं। कभी बुनकरों और जूट उद्योग के लिए प्रसिद्ध संतकबीरनगर में औद्योगिक स्थिति बदहाल है। चुनाव में यह एक अहम मुद्दा होगा। लोकसभा चुनाव:संतकबीरनगर का विश्लेषण

कुल मतदाता- 19,62,903 (बढ़ोतरी संभव)
कुल विधानसभा- 5
मौजूदा सांसद- BJP
2019 चुनाव के नतीजे- (कुल मतदान- 54.17%)

1.BSP+SP- 4,31,794

2.BJP- 4,65,743

3.Cong- 1,28,506

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी-निषाद पार्टी गठबंधन ने संतकबीरनगर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की 2022 के विधानसभा चुनाव में संतकबीरनगर लोकसभा के नतीजे…

1.SP- 3,48,396

2.BJP- 4,04,512

3.BSP- 2,15,982

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और निषाद पार्टी के गठबंधन को 4,65,743 वोट मिले 2019 के लोकसभा चुनाव में BJP ने इस सीट पर 33,949 वोटों से जीत दर्ज की वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र में BJP को 4,04,512 वोट मिले यानि 2019 लोकसभा चुनाव के मुक़ाबले BJP को संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र में 61,231 वोट कम मिले लेकिन 2019 के मुक़ाबले 2022 में संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र में BJP की जीत का अंतर बढ़ा है 2022 के आँकड़ों के अनुसार संतकबीरनगर लोकसभा सीट पर BJP 56,116 वोटों से सपा से आगे है जबकि बीजेपी ने 2019 में मात्र 33,949 वोटों से जीत दर्ज की थी सपा और बसपा गठबंधन ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 4,31,794 वोट मिले थे सपा और बसपा गठबंधन यह सीट हार गई थी वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को 3,48,396 वोट मिले 2022 के आँकड़ों के मुताबिक़ सपा संतकबीरनगर लोकसभा सीट पर बीजेपी से 56,116 वोटों से पीछे है2022 के विधानसभा चुनाव में संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र में BSP 2,15,982 वोट मिले इस लोकसभा सीट पर निषाद पार्टी का प्रभाव माना जाता है। संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र ब्राह्मण, निषाद और मुस्लिम बाहुल्य है दलित, यादव और कुर्मी वोटों का भी प्रभाव है।2024 का मुक़ाबला बीजेपी गठबंधन और सपा के बीच ही होगा 2022 के विधानसभा चुनाव में संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र की 5 सीटों में से BJP ने 4 और सपा ने 1 सीट जीती।

1.आलापुर- (SP- 74,165), (BJP- 64,782), (BSP- 53,061)

2.मेंहदावल- (SP- 84,970), (BJP- 90,193), (BSP- 50,554)

3.खलीलाबाद- (SP- 63,464), (BJP- 76,086), (BSP- 58,368), (Peace Party- 19,364), (AAP- 25,247)

4.धनगटा- (SP- 72,688), (BJP- 83,241), (BSP- 40,693)

5.खजनी- (SP- 53,109), (BJP- 90,210), (BSP- 46,427)

संतकबीरनगर लोकसभा में 5 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। उनमें से 8,96,164 पुरुष वोटर हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 10,66,647 हैं। थर्ड जेंडर के मतदाता 92 हैं। 2019 में कुल वोटरों की संख्या 10,63,390 थी। जिनमें से कुल पुरुष मतदाता 5,27,427 और महिला मतदाता 5,33,378 थीं। 2019 में कुल मतदान प्रतिशत 54.17% था।भाजपा के प्रवीण कुमार निशाद वोटों 4,67,543 से जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव:संतकबीरनगर का विश्लेषण