मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की लूट-अखिलेश यादव

120
मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की लूट-अखिलेश यादव
मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की लूट-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के दमोह जिला के दमोह विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी दृगपाल सिंह लोधी और कटनी जिला में बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में शंकर लाल महतो तथा महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अजय तिवारी के समर्थन में चुनावी जनसभाएं की। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही दल है। इनके चेहरे कभी-कभी अलग हो जाते है। कांग्रेस और भाजपा की नीतियों में कोई फर्क नहीं दिखाई देता है। भाजपा और कांग्रेस दोनों सरकारों ने मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट की है। पिछड़े, दलितों, आदिवासियों को धोखा दिया है। इन वर्गों को गरीब बनाए रखा। मध्य प्रदेश में पिछड़ों का 27फीसदी आरक्षण लागू नहीं होने दिया। मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की लूट-अखिलेश यादव


    भाजपा और कांग्रेस की गलत नीतियों से किसान दुःखी है। नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। नौजवान नौकरी, रोजगार की उम्मीद नहीं कर सकता है। हर वर्ग निराश है। पहले कांग्रेस की गलत नीतियों ने गरीब, किसान, नौजवान को पीछे कर दिया, अब भाजपा भी उसी रास्ते पर है। इसीलिए दोनों दलों के खिलाफ वोट कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताएं। समाजवादी पार्टी किसानों, गरीबों और नौजवानों के हक की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा और कांग्रेस पिछड़े, दलितों, आदिवासियों को झूठे सपने दिखाती है। नौजवानों के भविश्य को अंधकार में डाला है। भाजपा और कांग्रेस को सबक सिखाना है।


अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से बजट की लूट कर रही है। जिन प्रदेशों में गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों की ताकत एक हो गई हो वहां भाजपा और कांग्रेस का सफाया हो गया। जब से पिछड़े, दलित, आदिवासी जागरूक हो गए हैं, बड़े-बड़े राष्ट्रीय दल अपनी नीतियां बदलने पर मजबूर है। कांग्रेस ने आजादी के बाद जातीय जनगणना रोक दी थी, अब चुनाव देखकर जातीय जनगणना के पक्ष में बोल रहे हैं। भाजपा जातीय जनगणना का विरोध कर रही है। लेकिन अब पीडीए की ताकत से भाजपा घबराई हुई है। समाजवादी पार्टी लम्बे समय से जातीय जनगणना के लिए प्रयास कर रही है। लगातार मांग कर रही है। समाजवादी लोग जब सरकार में आएंगे तो जातीय जनगणना कराकर सभी जातियों को आबादी के अनुपात में हक और सम्मान दिलाएंगे। मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की लूट-अखिलेश यादव