महंगाई की मार से जनता बेहाल-बृजलाल खाबरी

194
महंगाई की मार से जनता बेहाल-बृजलाल खाबरी
महंगाई की मार से जनता बेहाल-बृजलाल खाबरी

महंगाई की मार से जनता बेहाल-बृजलाल खाबरी

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

आम आदमी के हितों के लिए कांग्रेस पार्टी सदन से लेकर सड़क तक निरन्तर संघर्ष करेगी। महंगाई की मार झेल रही देश की आम जनता पर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा एक बार से रसोई गैस के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी कुठाराघात।कांग्रेस पार्टी इस अप्रत्याशित वृद्धि का सख्त विरोध करती है

महंगाई की मार से जनता बेहाल-बृजलाल खाबरी
महंगाई की मार से जनता बेहाल-बृजलाल खाबरी

लखनऊ। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस के दामों में एक बार फिर से 50/- रुपये की वृद्धि देश की आम जनता पर गहरी चोट है। जिसको लेकर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी जी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से विधानसभा की ओर रुख करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जहां पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें विधानसभा जाने से रोक दिया जिसके विरोध में कांग्रेसजन धरने पर बैठ गये। बृजलाल खाबरी जी ने कहा कि जब से देश एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें सत्ता में आई है महंगाई अपने चरमोत्कर्ष पर है। आए दिन खाद्य वस्तुओं आटा, दाल, सरसो के तेल इत्यादि के दाम आसमान छू रहे हैं परन्तु सरकार को देश की आम जनता की कोई परवाह नहीं है वह अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है जो कि देश की भोली भाली जनता पर सीधा कुठाराघात है।

READ MORE-सर्वोच्च न्यायपीठ ने माना हिन्दू एक महान धर्म

अशोक सिंह

कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने भाजपा पर आक्रमक रुख अपनाते हुए हमला बोला और कहा कि देश हो या उत्तर प्रदेश दैनिक उपभोग की वस्तुओं में लगातार मूल्य वृद्धि हो रही है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। आम जनता का महंगाई से हाल-बेहाल है। केंद्र में मोदी सरकार हो या प्रदेश में योगी सरकार द्वारा पहले से ही बढ़ी महंगाई पर घरेलू एवं व्यवसायिक सिलेंडर में मूल्य वृद्धि कर आदमी के जलते-जीवन में आग में घी डालने का कृत्य किया है। जिसे अब जनता को बर्दाश्त करना होगा जो उसकी बर्दाश्त क्षमता से बाहर है। जनता के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार को रसोई गैस में मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लेना चाहिए। व्यवसायिक एवं घरेलू सिलेंडर में मूल्यबृद्धि करके सरकार ने आम जनता को दोहरी मार दी है। घर की रसोई से लेकर होटल और रेस्टोरेंट तथा छोटे कारोबारियों के रोजगार पर इसका भारी असर पड़ेगा। जो जनता और सरकार दोनों के लिए दुर्भाग्य पूर्ण होगा। प्रधानमंत्री मोदी अक्सर अपने मन की बात देशवासियों को सुनाते रहते हैं लेकिन अब वह समय आ गया है कि देश में जय श्री राम का नारा देने वाले को अब जय सिया की बात भी सुनेंगे। वैसे तो भाजपा मूकबधिर है। वैसे तो भाजपा जय श्री राम का नारा लगाती है जिससे यह प्रतीत होता है कि वह आधी आबादी को भूल ही गयी है। ग्रंथों में भी यह कहा गया है कि सिया विन राम अधूरे हैं अर्थात अब जय सियाराम की बात होनी चाहिए। आज हम यह कह सकते हैं क्या भाजपा अडानी की डूबती नइया को बचाने के लिए गैस व किराया बढ़ा कर बचाना चाहती है।

READ MORE-संकट में किसान सरसों के भाव MSP से नीचे

पेट्रोल-डीजल की कीमतें, रसोई गैस के दाम और जरूरी सामानों के भाव लगातार लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा रहे हैं। बढ़ती महंगाई के बीच अब आपके लोन भी महंगे हो जाएंगे, क्योंकि RBI ने रेपो रेट भी बढ़ा सकती है। दलील दी जाएगी कि ये बढ़ोतरी महंगाई को काबू में करने के लिए की गई है। अब सवाल यही कि क्या महंगे लोन से रुकेगी महंगाई? बीते कुछ दिनों में ही ईंधन की कीमतों में तेजी से इजाफा हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने सदैव जनहितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सदन से लेकर सड़क तक संघर्षरत रही है। कांग्रेस घरेल गैस के दामों में हुई अप्रत्यासित वृद्धि का सख्त विरोध करती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द से जल्द बढ़े हुए दामों को वापस नहीं  लेती है तो कांग्रेस पार्टी अपने प्रदर्शन का और भी अधिक उग्र स्वारूप प्रदान करेगी। श्री खाबरी ने कहा कि भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है और एसबीआई और एलआईसी जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों को निवेश करने के लिए जबरिया मजबूर कर रही है जिससे देश के गरीब और मध्यम वर्ग की जनता की गाढ़ी कमाई की करोड़ों रूपये की बचत खतरे में पड़ गयी है। आम जनता की गाढ़ी कमाई पर कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर डाका नहीं डालने देगी और इसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी।[/Responsivevoice] महंगाई की मार से जनता बेहाल-बृजलाल खाबरी