हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतन्त्र दिवस

94
हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतन्त्र दिवस
हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतन्त्र दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतन्त्र दिवस

 गणतन्त्र दिवस के पावन पर्व पर लखनऊ जीपीओ परिसर मे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं ध्वजारोहण- इस माह सेवानिवृत्त होने जा रहे वरिष्ठ अधिकारी के.एस.बाजपेयी चीफ़ पोस्टमास्टर लखनऊ जीपीओ द्वारा।                                          

      लखनऊ जीपीओ  में 26 जनवरी 2023 को 74  वां  गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  इस अवसर पर लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल विवेक कुमार दक्ष की गरिमामयी उपस्थिती में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। परम्परा अनुसार पोस्ट मास्टर जनरल द्वारा ही ध्वजारोहण किया जाता रहा है। लेकिन पोस्ट मास्टर जनरल विवेक कुमार दक्ष ने उनकी सेवाओ एवं समर्पण को ध्यान में रखते हुये संविधान की भावनाओं के  प्रेरणास्वरूप उनको सम्मानित करने हेतु ऐसा किया । इस अवसर पर राष्ट्रगान की धुनों के बीच जहाँ देश प्रेम संबंधी नारे लगाये गए, वहीं तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारीजन भी इस समारोह का हिस्सा बने।

यह भी पढ़ें – हार पर निराश न हों-राज्यपाल

हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतन्त्र दिवस

            पोस्ट मास्टर जनरल विवेक कुमार दक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए गणतन्त्र  दिवस की शुभकामनाएं दीं]]। उन्होने 74वे गणतन्त्र दिवस की थीम “ नारी सशक्तिकरण” पर नारियो द्वारा दिये गए बलिदान को याद करते हुये उनको नमन किया और नारियो के समग्र विकास के लिए सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओ की चर्चा की। पोस्ट मास्टर जनरल श्री विवेक कुमार दक्ष ने कहा कि भारत सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाएँ डाक विभाग के माध्यम से संचालित हो रही हैं।लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र लखनऊ तथा लखनऊ जीपीओ के
समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा उनके परिवारीजन उपस्थित रहे।