UP 80 में 80 सीट जीतने का लक्ष्य-भूपेन्द्र चौधरी

108
UP 80 में 80 सीट जीतने का लक्ष्य-भूपेन्द्र चौधरी
UP 80 में 80 सीट जीतने का लक्ष्य-भूपेन्द्र चौधरी

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भाजपा राज्य मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों की बैठक सम्पन्न हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक में 22 व 23 दिसम्बर को नई दिल्ली में सम्पन्न हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हुए निर्णयों और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को साझा किया गया। आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों के क्रियान्वयन हेतु 31 दिसम्बर तक सभी संगठनात्मक जिलों में जिला इकाई की बैठकें आयोजित करने का निर्णय हुआ। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया तथा राजनैतिक प्र्र्र्र्र्र्र्र्र्रस्ताव प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने प्रस्तुत किया। जिसका सभी ने समर्थन किया। UP 80 में 80 सीट जीतने का लक्ष्य-भूपेन्द्र चौधरी


प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार जनता से किए अपने वादों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि ये कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व का ही परिणाम है कि पार्टी लगातार जन अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए चुनावों में जीत हासिल कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी जी के विकास की गारंटी की यात्रा है। मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी जिस भी मोहल्ले या गांव में जा रही है वहां लोगों का विश्वास बढ़ा रही है। मोदी जी के नेतृत्व ने जन-जन को समर्पित सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 78 लोकसभा सीटों पर भाजपा पहले भी विजय का परचम फहरा चुकी है और अब हमें लक्ष्य 80 को पूर्ण करना है। इसके लिए हमें निश्चित समयावधि में प्रभावी काम करना है। भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों के माध्यम से सतत जनता के सम्पर्क में रहती है और यही भाजपा की मजबूती का आधार है। लोकसभा चुनाव नजदीक है इसलिए परिश्रम भी अधिक है काम का वर्गीकरण और सबको काम इसी स्ट्रेटेजी पर काम करना है।

UP 80 में 80 सीट जीतने का लक्ष्य-भूपेन्द्र चौधरी


राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि 2024 की लड़ाई विकसित भारत के लिए है। इसके लिए बूथ पर परिश्रम करना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ पर मोर्चा लेने का काम बूथ अध्यक्ष करता है। मजबूत बूथ अध्यक्ष ही बूथ विजय का आधार होता है। मजबूत बूथ इकाई के द्वारा फाल्स वोटर्स की पहचान आसानी से की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन का एक-एक क्षण राष्ट्र की उन्नति तथा देश के नागरिकों की आत्मनिर्भरता के लिए समर्पित है। मोदी जी के नेतृत्व में देश आर्थिक व सामरिक रूप से मजबूत भी हुआ है और गांव, गरीब, किसान भी आर्थिक सम्पन्न हुआ है। यह वही अंत्योदय का विचार है जिसे लेकर हमने अपनी राजनैतिक यात्रा प्रारम्भ की थी। नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें और विकसित भारत का संकल्प पूर्ण हो इसके लिए प्रत्येक पदाधिकारी व प्रत्येक कार्यकर्ता को काम देने और समीक्षा करने की रणनीति पर काम करना है। कार्य का विभाजन जहां काम के दबाव को कम करता है वहीं काम गुणवत्ता को बढ़ाता है। उत्तर प्रदेश के सम्मानित कार्यकर्ताओं ने पूर्व में भी सफलता के कीर्तिमान स्थापित किए है और वह प्रत्येक परिणाम को विजय में परणित करने का स्वभाव बना चुके है।


प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कार्यक्रमों एवं अभियानों पर चर्चा करते हुए कहा कि नमो एप पर दो करोड़ लोगो को जोड़कर विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का लक्ष्य है। जिसमें सभी को जुटना है। युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा कॉलेज कैम्पस में पहुंचकर युवाओं को विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किये जाएगें। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी निभाएगें। धर्मपाल सिंह ने कहा कि मोदी जी एवं योगी जी के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं से एक नया लाभार्थी वर्ग भी बना है। पार्टी लाभार्थियों से सम्पर्क व संवाद के लिए लाभार्थी सम्पर्क अभियान भी प्रारम्भ करेगी। पार्टी के सभी मोर्चे भी चुनाव के मोर्चे पर डटेंगे और विभिन्न अभियानों व कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच जाकर संवाद करेगें। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा नव मतदाता सम्मेलन तथा शक्ति केन्द्रो पर नुक्कड़ सभाओं जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा। वहीं महिला मोर्चा लखपति दीदी, अनुसूचित मोर्चा बस्ती सम्पर्क, ओबीसी मोर्चा युवा संवाद, किसान मोर्चा किसान अधिवेशन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जनजाति महासम्मेलन तथा अल्पसंख्यक मोर्चा संवाद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोक संवाद करंेगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना का पूर्व में ब्लूप्रिंट तैयार करके समय का नियोजन करते हुए कार्य करना है ताकि समय पर प्रत्येक कार्य सम्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएं जिससे सभी के सहयोग से प्रत्येक बूथ पर विजय सुनिश्चित हो सके। UP 80 में 80 सीट जीतने का लक्ष्य-भूपेन्द्र चौधरी