कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों बैठक

103

तरूण पटेल

लखनऊ, किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों(उपाध्यक्ष, महासचिव, सोशल मीडिया प्रभारी, सचिव) एवं जिला अध्यक्षों की प्रथम महत्वपूर्ण बैठक आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश मध्यजोन के चेयरमैन तरूण पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी मौजूद रहे।बैठक में किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश मध्यजोन के उपाध्यक्षों, महासचिवों एवं सचिवों का कार्य एवं प्रभार क्षेत्र का वितरण किया गया। जिसके तहत उपाध्यक्षगणों को एक-एक मंडल, महासचिवों को दो-दो जनपद एवं सचिवों को एक-एक जनपद का प्रभार सौंपा गया।

जिला अध्यक्षगणों को निर्देशित किया गया है कि 20 दिसम्बर तक जिला, तहसील और ब्लाक कमेटियों को तैयार कर अपनी-अपनी कमेटियों को प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय किसान कांग्रेस को सौंप दें। बैठक में तय किया गया कि किसान कांग्रेस की हर सप्ताह जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों की प्रदेश नेतृत्व के साथ जूम पर बैठक, हर पखवाड़े (महीने में दो बार) प्रदेश पदाधिकारियों की लखनऊ मुख्यालय में बैठक तथा प्रदेश पदाधिकारियों व जिला पदाधिकारियों की प्रत्येक माह के द्वितीय सप्ताह में लखनऊ में बैठक की जायेगी।

इसके अलावा सभी किसान साथियों ने गर्मजोशी के साथ इस बात का आवाहन किया कि ‘‘किसान हक की जो बात करेगा वही यूपी और देश में राज करेगा’’, किसान विरोधी भारतीय जनता पार्टी की सरकार, किसान विरोधी योगी और मोदी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र द्वारा लाये गये तीन काले कृषि कानूनों ने उ0प्र0 के किसानों की कमर तोड़ दी है। पूरी खेती को कारपोरेट घरानों के हाथों में कर दिया गया है। पहले से ही आत्महत्या कर रहे किसान इन तीन कानूनों के लागू हो जाने के बाद बड़े पैमाने पर खुदकुशी करने को बाध्य होंगे। उन्होने बढ़ी हुई बिजली की दरें, यूरिया, डीपीए, के आसमान छूते दाम, कृषि उपज की एमएसपी से कम पर खरीद ने छोटे किसानों केा बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया है। 

किसान कांग्रेस उ0प्र0 मध्यजोन के अध्यक्ष तरूण पटेल ने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या से किसान बेहाल और परेशान है। रात भर खेती की रखवाली कर रहा है। सड़कों पर आवारा पशुओं से चोटिल हो रहा है। आवारा पशुओं से खेती को बचाने के लिए बाड़ लगाना पड़ रहा है। गौशालाओं में गायों की दुर्दशा है। धरती पर गौशालाएं नर्क की तरह हैं। गौमाताएं तिल-तिल कर मर रही हैं। जल्दी ही संगठन निर्माण कर किसान कांग्रेस उपर्युक्त मुद्दों पर किसानों के बीच में जनान्दोलन की दिशा में होगी।  

बैठक का संचालन महबूबुर्रहमान किदवई, श्री जगदीश सिंह, श्री सुशील तिवारी, श्री विशाल सिंह राजपूत, श्री जयंत चैधरी आदि किसान कांग्रेस के उपाध्यक्षों ने किया। बैठक पूर्वान्ह 11 बजे से सायं 5 बजे तक दो पालियों में 11 बजे से 1.30बजे तक प्रदेश पदाधिकारी एवं अपरान्ह 2.00 बजे से सायं 5 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त रूप से सम्पन्न हुई। 
बैठक में प्रमुख रूप से श्री प्रदीप सिंह राठौर, श्री दिनेश शुक्ला, श्री आलोक पटेल, श्री रिषि कश्यप, श्री मानवानन्द चैरसिया, श्री अजय शुक्ला, इंजी. आदर्श पटेल, श्री अनुभव शुक्ला, श्री ब्रज नारायण मौर्या, श्री राजेश अवस्थी, डा0 राम मिलन पथिक,चैधरी कुलदीप दिवाकर, श्री मनोज सचान, श्री हसनैन रजा खां, श्री वी.बी. सिंह, श्री यज्ञनाथ वर्मा, श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री असलम राईनी, श्री अमित गंगवार, श्री शुभम सिंह, श्री कुलविन्दर सिंह गिल, श्री जगदीश शरण गंगवार, श्री शैलेन्द्र प्रजापति, श्री संजय कुमार यादव, श्री सुनील चैधरी, श्री अमित यादव, श्री ओंकार राजपूत सहित प्रदेश के लगभग सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।