निर्विवाद उत्तराधिकार, 15 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान-जिलाधिकारी

100

जनपद के समस्त राजस्व ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनी में दर्ज कराये जाने हेतु 15 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान।

प्रतापगढ़,
जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान बताया कि राजस्व प्रशासन द्वारा निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में दर्ज कराने हेतु दिनांक 15 दिसम्बर 2020 से 15 फरवरी 2021 तक 02 माह का विशेष अभियान चलाया जायेगा। विशेष अभियान के तहत राजस्वध्तहसील के अधिकारियों द्वारा दिनांक 30 दिसम्बर 2020 तक भ्रमण कर राजस्व ग्रामों में प्रचार प्रसार तथा खतौनियों को पढ़ा जायेगा तथा लेखपाल द्वारा वरासत हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उन्हें आनलाइन भरा जायेगा।

क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा परिषदादेश संख्या-9616/4-34ए/2018 (वरासत) दिनांक 29.10.2018 में दी गयी व्यवस्था ष्ष्लेखपाल द्वारा आनलाइन जांच प्रक्रिया के अनुसार दिनांक 31 दिसम्बर से 15 जनवरी 2021 तक कार्यवाही की जायेगी। राजस्व निरीक्षकों द्वारा परिषदादेश संख्या-9616/4-34ए/2018 (वरासत) दिनांक 29-10-2018 में दी गयी व्यवस्था ष्ष्राजस्व निरीक्षक जांच एवं आदेश पारित करने की प्रक्रिया के अनुसार 16 जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2021 तक कार्यवाही की जायेगी। राजस्व निरीक्षक कार्यालय द्वारा राजस्व निरीक्षक के नामान्तरण आदेश को आर.6 में दर्ज करने के पश्चात् खतौनी की प्रविष्टियों को भूलेख साफ्टवेयर में 16.01.2021 से 31.01.2021 तक अद्यावधिक किया जायेगा।

जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक लेखपालए राजस्व निरीक्षकए तहसीलदार तथा उपजिलाधिकारी से दिनांक 01 फरवरी 2021 से 07 फरवरी 2021 तक इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त किया जायेगा कि उनके क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित राजस्व ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण दर्ज होने से अवशेष नही है। इस अभियान के अन्त जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 08 फरवरी 2021 से 15 फरवरी 2021 तक जनपद की प्रत्येक तहसील के 10 प्रतिशत राजस्व ग्रामों की रैण्डमली चिन्हित करते हुये उनमें अपर जिलाधिकारीए उपजिलाधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा इस तथ्य की जांच करायी जायेगी कि निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई प्रकरण दर्ज होने से बचा नही है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शत्रोहन वैश्यए मुख्य राजस्व अधिकारी इन्द्र भूषण वर्माए जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार उपस्थित रहे।