पुरानी पेंशन बहाली के लिए केन्द्र, राज्य और शिक्षकों का दिल्ली में होगा सम्मेलन। केंद्र, राज्य और शिक्षक संवर्ग के 100 से अधिक केन्द्रीय एवं शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक।

अजय सिंह

लखनऊ। केन्द्र्र, राज्य और शिक्षक संवर्ग के 100 से अधिक केन्द्रीय एवं शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के लिए जनवरी 2023 में दिल्ली में एक वृहद राष्ट्रीय सम्मेलन का निर्णय लिया गया।बैठक में यह भी तय किया गया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर देश एवं प्रदेश में अलग अलग प्रदर्शन कर रहे कार्मिक, शिक्षक संगठनों को एक मंच पर लाकर राष्ट्रीय स्तर पर वृहद आन्दोलन की रूप रेखा तैयार की जाए। यह जानकारी आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इं. हरिकिशोर तिवारी ने लखनऊ में दी।

इं. हरिकिशोर तिवारी ने बताया कि नेशनल कॉउंसिल ऑफ एक्शन नई दिल्ली के कन्वेनर श्री शिव गोपाल मिश्रा के तत्वावधान में आल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन नई दिल्ली में पुरानी पेन्शन बहाल करने के हेतु राष्ट्र व्यापी आंदोलन की रुप रेखा तय करने के सम्बंध में देश के विभिन्न राज्यो के राज्य कर्मचारी/शिक्षक संघठनो तथा केन्द्रीय कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

उत्तर प्रदेश की तरफसे इं हरि किशोर तिवारी प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ,डॉ दिनेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ,श्री सुशील त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ ,अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष इं एस. एन. हूगर ,पूर्व अध्यक्ष इं एस. के. भदौरिया, इं शिव शंकर दुबे,उपाध्यक्ष इं एन डी दिवेदी ,इं वाई. एस. सेंगर आदि ने प्रतिभाग करके अपने विचार व्यक्त किया।

सभी ने स्पष्ट रूप से कहा कि पुरानी पेन्शन के लिए अलग अलग लड़ने से बेहतर होगा सभी प्रदेशों के लोग एक साथ लड़े और राष्ट्र व्यापी भारत बंद का आह्वाहन किया जाय तभी पुरानी पेंशन बहाल होगी । सभी वक्ताओं के सुझाव पर यह तय हुआ कि जनवरी 2023 में नई दिल्ली में पूरे देश के कर्मचारियों,शिक्षकों का सम्मेलन आयोजित किया जाय तथा माह दिसम्बर में नई दिल्ली में तैयारी बैठक करके अधिक से अधिक संघो,फेडरेशन का प्रतिनिधित्व कराया जाय। बैठक में जिन राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल की गई वहॉ के बारें में चर्चा की गई। विभिन्न राज्यों के दौरे के लिए अलग अलग प्रतिनिधि मण्डल को तैयार किया गया है।उन्होंने कहा कि फिलहाल जनवरी 2023 में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए तय किए गए प्रतिनिधि मण्डल इसी सप्ताह से अपने अपने राज्यों के भ्रमण के लिए रवाना हो रहे है। दिसम्बर 2022 के अंतिम सप्ताह में समीक्षा के उपरान्त राष्ट्रीय सम्मेलन में आगामी रणनीति तय की जाएगी।