प्रदेश में covid-19 के एक्टिव केस में लगातार कमी

125

लखनऊ, प्रदेश में सोमवार को covid-19 के 1,814 नए रोगी मिले तो इसके मुकाबले कहीं ज्यादा 2,450 लोग स्वस्थ हुए। बीते 39 दिनों से लगातार नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा है।

इसी वजह से एक्टिव केस भी करीब 61 प्रतिशत कम हुए हैं। प्रदेश में बीती 17 सितंबर को अब तक के सर्वाधिक 68,235 एक्टिव केस थे। इसके बाद से लगातार इसमें कमी आ रही है। अब यह घटकर 26,652 रह गए हैं। बीते 39 दिनों में 41,583 यानी करीब 61 प्रतिशत एक्टिव केस कम हुए हैं।

प्रदेश में टेस्टिंग और सर्विलांस पर काफी जोर दिया जा रहा है, वहीं कोविड-19 अस्पतालों में इलाज की बेहतर सुविधाएं भी ज्यादा लोगों के स्वस्थ होने का प्रमुख कारण बन रही हैं। यूपी में अब तक 4.34 लाख मेडिकल टीमों की मदद से 13.69 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

Total samples tested till date 14138340,Total samples tested over last 24 hours 112650,Total Positive till date 472077,Total Negative till date 13666263.

 अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सक्रिय मामलों की कुल संख्या प्रदेश में 26 हजार 652 रह गई है। संक्रमण के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 38 हजार 521 हो गई है। प्रदेश में रिकवरी प्रतिशत अब 92.89 प्रतिशत हो गया है।

प्रदेश में मृत्यु दर 1.46 है। अमित मोहन के अनुसार 24 घंटे में प्रदेश में एक लाख 12 हजार 650 टेस्ट किए गए। टेस्टिंग की कुल संख्या अब 1 करोड़ 41 लाख 38 हजार 340 हो गई है। होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू होने के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या में भी तेजी आई है।

कुल सक्रिय मामलों में भी करीब 13 हजार लोग होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इससे पहले 17 सितंबर को सबसे ज्यादा सक्रिय केस थे, उसके बाद 59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 17 सितंबर को 67 हजार सक्रिय मामले थे।