योगी सरकार ने 2023 में बांटे 1,79,740 कंबल
योगी सरकार ने 2023 में बांटे 1,79,740 कंबल

योगी सरकार ने 2023 में बांटे 179740 कंबल

सबके लिए नया साल, योगी सरकार ने रखा जरूरतमंदों का ख्याल। 2023 के 10 दिन में सरकार की ओर से बांटे गए 1,79,740 कंबल। इस शीतलहरी में सरकार ने कुल 4 लाख 66 हजार 201 कंबलों का वितरण किया। गोरखपुर-वाराणसी में सीएम योगी ने निराश्रितों में खुद बांटा कंबल, जानी हकीकत।

लखनऊ। 2023 को बीते अभी महज 11 दिन हुए हैं। जहां हर किसी पर साल की शुरुआत में मनोरंजन की खुमारी चढ़ी थी, वहीं योगी सरकार तब भी अपने सूबे के जरूरतमंदों व निराश्रितों की चिंता में लगी थी। कोई जरूरतमंद खुले में न सोए, किसी को कंबल का अभाव न हो। अलाव की समुचित व्यवस्था हो। रैनबसेरे साफ-सुथरे हों। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद नजर रखी थी।

ठंड को देखते हुए सरकार की ओर से 10 दिन में काफी तेजी से कंबल वितरित किए गए। लखीमपुर हो या बांदा,महराजगंज हो या उन्नाव,हर जनपदों में काफी तेजी से कंबल वितरण की कार्रवाई हुई। इस शीतलहरी में अब तक लखीमपुर खीरी में 21926,हरदोई में 16629, बरेली में 12640,बांदा में 12546, बुलंदशहर में 12050, देवरिया में 11414, महराजगंज में 11989,गाजीपुर में 11600,प्रयागराज में 11570,बलिया में 10395,रायबरेली में 10288,उन्नाव में 10265,फिरोजाबाद में 10123,लखनऊ में 9990,सीतापुर में 9450,श्रावस्ती में 9437 कंबल वितरित किए जा चुके हैं

एक तरफ जहां 10 दिन में सरकार की ओर से एक लाख 79 हजार 740 कंबल बांटे गए, वहीं 8 जनवरी को अपने काशी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों का हाल जाना और जरूरतमंदों को खुद भोजन और कंबल वितरण कर मुखिया होने का फर्ज निभाया। यहां उन्होंने खुद ही लोगों से व्यवस्था की हकीकत पूछ ली। जब सभी ने संतोष जताया तो सीएम योगी संतुष्ट नजर आए। इसके पहले गोरखपुर में भी मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से कंबल व भोजन वितरण किया था। सरकार की ओर से इस शीतलहरी में अब तक कुल 4 लाख 66 हजार 201 जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाया गया। सूबे के सभी 75 जनपदों में जनप्रतिनिधियों के हाथों अब भी कंबल वितरण कार्यक्रम जारी है।

यह भी पढे- क्या धरती की कोख सोखने को तैयार

4.66 लाख से अधिक कंबलों का किया गया वितरण

सूबे में भयंकर शीतलहरी चल रही है। इससे बचाने के लिए योगी सरकार ने जनप्रतिनिधियों और अफसरों के जरिए हर जनपदों पर नजर रखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह आदेश दिया था कि कोई भी खुले में न सोए। किसी भी हाल में कंबल वितरण रुकना नहीं चाहिए। हर जरूरतमंद तक कंबल पहुंचना चाहिए। इसमें जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। 10 जनवरी तक सरकार की ओर से कुल 4 लाख 66 हजार 201 कंबल वितरित किए गए। पहली जनवरी तक यह संख्या दो लाख 86 हजार 740 थी। यानि सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत सिर्फ दस दिन में एक लाख 79 हजार 740 कंबल वितरित किए गए।

यह भी पढे- गुणों की खान है अगस्ति, जानें फायदे

लखीमपुर में 21926, हरदोई में 16629, बरेली में 12640, बांदा में 12546, महराजगंज में 11989 कंबल वितरित

नए साल के 10 दिन में बांटे गए कंबल- अंबेडकर नगर 2994,अमेठी 2650,अमरोहा 1394,औरैया 1450,आजमगढ़ 7983,बागपत 940,बहराइच 2616,बलिया 4360,बलरामपुर 1819,बाराबंकी 1993,बांदा 11146,बरेली 5233,बस्ती 2495,बुलंदशहर 5964,देवरिया 5642,फर्रुखाबाद 1633,फिरोजाबाद 6148,नोएडा 1911,गाजियाबाद 1500,गाजीपुर 1088,गोंडा 1424,हमीरपुर 140,हाथरस 2210,जौनपुर 3139,कन्नौज 1388,कानपुर देहात 2998,कानपुर नगर 1310,कौशांबी 3289,कुशीनगर 3286लखीमपुर 16491,ललितपुर 1199,लखनऊ 4858,महराजगंज 7016,महोबा 953,मथुरा 4124,मऊ 519,मेरठ 228,मिर्जापुर 2570,मुजफ्फरनगर 1503,प्रतापगढ़ 477,प्रयागराज 1676,रायबरेली 1573,रामपुर 1647,सहारनपुर 770,संतकबीर नगर 50,संत रविदास नगर 2169,शाहजहांपुर 238,श्रावस्ती 6107,सिद्धार्थनगर 1900,सीतापुर 1890,सुल्तानपुर 1178,उन्नाव 7188,वाराणसी 1253 ।

योगी सरकार ने 2023 में बांटे 179740 कंबल