श्रद्धेय महेन्द्र सिंह टिकैत जी की जयन्ती पर उ0प्र0 की बेटियों को आत्मरक्षा हेतु वितरित की गयी गांधी की लाठी

107

 किसान कंाग्रेस ने प्रदेश की बेटियों को आत्मरक्षा हेतु किया गांधी की लाठी का वितरण। किसान कांग्रेस ने आज किसानों की बुलन्द आजाद रहे श्रद्धेय बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत जी की 85वीं जयंती समारोह को नेहरू भवन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाया। श्रद्धेय महेन्द्र सिंह टिकैत जी की जयन्ती पर उ0प्र0 की बेटियों को आत्मरक्षा हेतु वितरित की गयी गांधी की लाठी।

लखनऊ, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में किसान नेता श्रद्धेय महेन्द्र सिंह टिकैत जी की 85वीं जयन्ती मनायी गयी। इस अवसर पर प्रदेश की बेटियों/महिलाओं को आत्मरक्षा हेतु गांधी की लाठी का वितरण किया गया। श्रद्धेय टिकैत हमेशा किसानों की आवाज रहे एवं मरते दम तक किसानों के लिए संघर्षरत रहे।

जयन्ती और लाठी वितरण का कार्यक्रम उ0प्र0 कांग्रेस के मीडिया हाल में हुआ। कार्यक्रम में नेता विधानमंडल दल श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’ मुख्य अतिथि रहीं और कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान कांग्रेस के अध्यक्ष तरूण पटेल ने की और कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने किया।

आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने महिलाओं को गांधी की लाठी वितरण किया और श्रद्धेय महेन्द्र सिंह टिकैत को स्मरण करते हुए कहाकि आज स्व0 महेन्द्र सिंह टिकैत और पूज्य बापू हमारे साथ भले न हों लेकिन उनके विचार, उनका संदेश और उनकी आदर्श वस्तुएं हमारी पूंजी है और समय-समय पर जब-जब संकट आता है तो हमें उनके विचारों, संदेश और उनकी अमूल्य धरोहर हमें मार्ग दिखाती है और हमारी रक्षा करती है। आज समाज में जिस तरह से प्रत्येक व्यक्ति के लिए भय पैदा किया जा रहा है। सरकार की कार्यशैली से प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। हाथरस की घटना ने प्रदेश के साथ पूरे देश को झकझोर दिया और सरकार की कार्यशैली पर सब सवाल खड़ा कर रहे हैं। सरकार अपराधियों, बलात्कारियों के साथ खड़ी है। ऐसे में हमें बापू की लाठी की आवश्यकता है। पूज्य बापू की लाठी आत्मरक्षा, आत्मनिर्भर होने का संदेश है।

कार्यक्रम में उ0प्र0 कंाग्रेस के प्रभारी प्रशासन श्री दिनेश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होने कहा कि गांधी जी अपने आपमें विश्वविद्यालय हैं और उनकी धरोहरें चश्मा, लाठी, घड़ी, चरखा, धोती यह सब विभाग हैं। आज के नवयुवकों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गांधी और उनके विचारों को पढ़ने की अनिवार्य आवश्यकता है।

कार्यक्रम में आयीं महिलाओं/बेटियों ने भी अपने विचार रखे। जिसमें प्रमुख रूप से शिप्रा अवस्थी, चांदनी भारती, राशिदा खातून और मुस्कान बाजपेई व सोनम ने गांधी जी की लाठी और किसानों के नेता स्व0 महेन्द्र सिंह टिकैत पर अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए किसान कांग्रेस के अध्यक्ष तरूण पटेल ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां आज की सरकार ने इतनी खराब कर दी है कि आज के वर्तमान समय में गांधी की लाठी की आवश्यकता आत्मरक्षा और सम्मान का संदेश है। लाठी किसानों के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भर व आत्मविश्वास का परिचायक है। वर्तमान समय में सरकार जिस तरह से बहन/बेटियों की रक्षा न करके अपराधियों-बलात्कारियों के साथ खड़ी है ऐसे में आत्मसम्मान व रक्षा के लिए गांधी की लाठी आवश्यक हो जाती है तथा इसकी प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है।

श्री पटेल ने कहा कि यह कार्यक्रम लगातार अगले पांच दिन किसान कंाग्रेस द्वारा चलाया जायेगा जिसमें इसे किसान कांग्रेस जनपद, तहसील और ब्लाक स्तर तक करेगी। आज पूरे प्रदेश में श्रद्धेय महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती किसान कांग्रेस द्वारा मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विशाल लोधी राजपूत, आलोक सिंह रैकवार, बृज मौर्या, सोमेश सिंह चैहान, श्री कुलदीप चैधरी, श्री आलोक पटेल, श्री मानवेन्द्र वर्मा, श्री सूरज सिंह, प्रियंका सिंह, वंदना सिंह चैहान, दीपिका अरोड़ा, शबनम वैश्य, सुनीता रावत, निलमा सिंह, आस्था, अनामिका वर्मा आदि बेटियां और महिलाएं मौजूद रहीं।