आप सांसद संजय सिंह की जान को खतरा-महेंद्र सिंह

75
आप सांसद संजय सिंह की जान को खतरा-महेंद्र सिंह
आप सांसद संजय सिंह की जान को खतरा-महेंद्र सिंह

आप सांसद संजय सिंह की जान को खतरा। आप सांसद संजय सिंह का एनकाउंटर कराने की फिराक में मोदी सरकार, अदालत की बिना अनुमति के ED ले जा रही थी अज्ञात स्थान। आप सांसद संजय सिंह की जान को खतरा-महेंद्र सिंह

लखनऊ। आम आदमी र्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिह ने कहा कि मोदी सरकार से सांसद संजय सिंह की जान को खतरा है। ईडी पूछताछ के दौरान उनका एनकाउंटर कराने की फिराक में है। श्री सिंह ने कहा अदालत कि बिना अनुमति के कस्टडी के दौरान ED के अधिकारी रात 10:30 बजे सांसद संजय सिंह को अचानक अज्ञात स्थान ले जाने लगे इसका जब सांसद संजय सिंह ने विरोध किया और अधिकारियों से पूछा किसके आदेश से ED मुख्यालय से बाहर लेकर जा रहे हो तो अधिकारियों ने जवाब दिया कि ऊपर से आदेश है. इस बात की पुष्टि स्वयं सांसद संजय सिंह ने कोर्ट में पेश होने के दौरान की।

ईडी लगातार सरकार के इशारे पर काम कर रही है.पूछताछ के इतने दिनों में भी संजय सिंह के घर पर न तो तलाशी के दौरान कुछ मिला और न ही उनके फोन से। लेकिन सरकार 2024 के चुनाव के चलते घबरायी हुई है और उप्र में आम आदमी पार्टी के बढ़ते ग्राफ और संजय सिंह के सवालों के हमलों के चलते भाजपा ने उन पर शिकंजा कसा है। महेंद्र सिंह ने कहा कि लेकिन इतने दबाव के बावजूद संजय सिंह झुके नहीं हैं, उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी की यातना का पैमाना देखना चाहते हैं। सरकार लाख दबाव बना ले लेकिन न आप नेता झुके हैं और न ही पार्टी के कार्यकताã पीछे हटने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ता सरकार के खिलाफ संजय सिंह की आवाज बनकर बुलंद करते रहेंगे। जब तक संजय सिंह की रिहाई नहीं होती तब तक आप के कार्यकताã आंदोलित रहेंगे।

आप सांसद संजय सिंह पर मनगढ़ंत आरोप,सत्य की विजय होगी। साक्ष्य न मिलने के बावजूद सांसद संजय सिंह को जेल भेजने की कार्रवाई उन्हें प्रताड़ित करने की मंशा को दर्शाता है।

आप ने संजय सिंह को जेल भेजे जाने पर कहा कि ईडी आठ दिन की पूछताछ के बाद भी कोई साक्ष्य नहीं जुटा सकी। संजय सिंह ने गिरफ्तारी के विरुद्ध हाईकोर्ट में याचिका लगायी है । साक्ष्य न मिलने के बावजूद सांसद संजय सिंह को जेल भेजने की कार्रवाई लगातार उन्हें प्रताड़ित करने की मंशा को दर्शाता है। आप प्रवक्ता महेन्द्र सिंह ने कहा कि संजय सिह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्बारा अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देते हुए कहा है कि वित्तीय जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तारी का आधार नहीं बताया है। ईडी के पास मामले में उनकी हिरासत बढ़ाने की मांग करने का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा मनगढ़ंत आरोपों पर दोष नहीं स्वीकार किये जायेंगे। प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने बताया की शुक्रवार को ही संजय सिंह की गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया गया है। आप सांसद संजय सिंह की जान को खतरा-महेंद्र सिंह