मिट्टी में मिला आरोपित-शलभमणि त्रिपाठी

207
मिट्टी में मिला आरोपित-शलभमणि त्रिपाठी
मिट्टी में मिला आरोपित-शलभमणि त्रिपाठी

मिट्टी में मिला आरोपित-शलभमणि त्रिपाठी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब क्या हुआ, क्यों हुआ, कैसे हुआ का समय गया अब जो भी होगा समय पर होगा और सही होगा….? प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के एक आरोपित की पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने की खबर आते ही देवरिया सदर से भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने विधान सभा में कहा कि मुख्यमंत्री ने इसी सदन में कहा था कि अपराधियों को मिट्टी में मिला देंगे, आज उसकी शुरुआत हो गयी है। बचे हुए भी जल्द ही मिट्टी में मिला दिए जाएंगे।भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने विधान सभा में सदन की कार्यवाही के दौरान कहा कि पहले आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे। आज योगी आदित्यनाथ की सरकार में उनको असली मुकाम तक पहुंचाया जा रहा है। अभी कुछ दिन पूर्व प्रयागराज में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। उसके बाद मुख्यमंत्री सदन में संबोधन के लिए आए। तब विपक्ष के साथी उन पर टूट पड़े थे। वे हमलावर थे। कह रहे थे कि क्या हुआ, कैसे हुआ और क्यों हुआ....?

READ MORE-यूपी की सड़कें अमेरिका के बराबर होंगी-गडकरी

मुख्यमंत्री ने एक ही शब्द कहा था कि अपराधियों को मिट्टी में मिला देंगे। शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि मीडिया के माध्यम से जो खबरें आ रही हैं मैं पूरे सदन को बताना चाहूंगा कि उमेश पाल की हत्या में जो एक अपराधी शामिल था, वह मिट्टी में मिला दिया गया है। पुलिस के इनकाउंटर में वह मारा गया है। यह योगी आदित्यनाथ की सरकार है। यह निश्चित तौर पर आपको समझना ही पड़ेगा कि 2017 के पहले की सरकार नहीं है। हम सब मुख्यमंत्री की कार्यशैली को देखते हैं। हम कहना चाहेंगे कि अभी तो एक मारा गया है, बाकी जो बचे हैं, वह सब भी जल्द ही मिट्टी में मिलाए जाएंगे। मिट्टी में मिला आरोपित-शलभमणि त्रिपाठी