भाजपा भ्रमजाल पार्टी है-अखिलेश यादव

112
भाजपा भ्रमजाल पार्टी है
भाजपा भ्रमजाल पार्टी है

भाजपा भ्रमजाल पार्टी है-अखिलेश यादव

तेलंगाना के ऐतिहासिक खम्माम शहर में मुख्यमंत्री के.सी.आर. द्वारा आयोजित भारत राष्ट्र समिति की विशाल जन रैली को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नेकहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रमजाल पार्टी है। वह भ्रम और नफरत फैलाती है। लोकतंत्र में विपक्षी नेताओं और सरकारों को जो मदद और सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा है। किसान, नौजवान सब परेशान है। उन्हें सपने दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार के 400 नहीं मात्र 399 दिन रह गए हैं। यह बचने वाली नहीं है। देश में जल्दी ही नई सरकार बनेगी।

क्या अखिलेश दिखा पाएंगे ताकत,मुस्लिम मोर्चे पर बढ़ी है आफत। क्योंकि केंद्रीय राजनीति में अपनी धमक बढ़ाने के लिए अखिलेश यादव थर्ड फ्रंट धार देने में लगे हैं और इसी कोशिश को रंग देने के लिए अखिलेश यूपी से उड़ान भरकर तेलंगाना आये है। अखिलेश केसीआर की रैली में शामिल हुए लेकिन बड़ा सवाल ये है क्या अखिलेश इस कोशिश में कामयाब होेंगे। क्योंकि जिस मुस्लिम वोट को अखिलेश अपनी ताकत मानते रहे हैं उसी मुस्लिम वोट पर उनकी चुनौती बढ़ती जा रही है। आलम ये है कि सपा के सांसद बर्क मायावती की तारीफ करने में लगे हैं।वहीं एक सवाल शिवपाल यादव की जिम्मेेगदारी का भी है।जिसपर कब पर्दा उठेगा ये सवाल अब पूरा उत्तर प्रदेश पूछ रहा है। शिवपाल यादव के पार्टी में आने से कार्यकर्त्ता में जोश तो बढ़ा है यह कब तक रहेगा इसे हम भविष्य पर छोड़ते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि तेलंगाना में केसीआर सरकार ने बहुत काम किया है लेकिन उसका प्रचार ज्यादा नहीं हुआ है। इस सरकार ने किसानों के खेत तक और घरों तक जल पहुंचाने की व्यवस्था की। जिसकी नकल केन्द्र की भाजपा सरकार कर रही है। भाजपा ने देश को विकास में पीछे किया है। हम सब मिलकर देश को आगे ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम से देश को नया संदेश मिलेगा। तेलंगाना से भाजपा का सफाया होने वाला है। उत्तर प्रदेश से भी भाजपा का सफाया होगा। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष के प्रति साजिशें रचती रहती है कि कैसे उन्हें दबाया जाए और विपक्षी नेताओं की छवि को धूमिल किया जाय। ऐसा भाजपा की सोची समझी रणनीति के तहत ही होता है। तमाम संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। न्याय फिर कहां से मिलेगा…?

Also Read- निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि इस तरह के गठबंधन चुनाव के समय बनते हैं और बाद में सब बिखर जाते हैं। उन्होंने कहा कि इनकी विचारधारा आपस में मेल नहीं खाती है। ये स्वार्थों का गठबंधन होता है। इनका सत्ता में आने का मकसद सेवा नहीं है। इनका एक ही लक्ष्य है, किसी भी तरह सत्ता प्राप्त करना। इसलिए पहले भी थर्ड और फोर्थ फ्रंट जो भी हुए हैं, उनमें शामिल लोगों के बीच कमिटमेंट और विचार का अभाव देखने को मिला था। चौधरी ने कहा कि इस तरह के प्रयास को देश की जनता ठीक से समझती है। देश और प्रदेश की जनता एक स्थाई सरकार और स्थाई नेतृत्व चाहती है। वह नेतृत्व मोदी के रूप में भाजपा के पास है।भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि इस तरह के प्रयास को देश की जनता ठीक से समझती है। देश और प्रदेश की जनता एक स्थाई सरकार और स्थाई नेतृत्व चाहती है। वह नेतृत्व पीएम मोदी के रूप में भाजपा के पास है। विगत 9 वर्ष से भाजपा की सरकार मोदी के नेतृत्व में चल रही।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बुनियादी मुद्दों बेरोजगारी, महंगाई से मुंह चुराती है। किसानों की आमदनी सन् 2022 तक दुगनी करने का वादा था वह वादा पूरा होने वाला नहीं है। उत्तर प्रदेश में निवेश के नाम पर धोखा हो रहा है। नौजवानों का भविष्य चौपट है। महंगाई पर भाजपा क्यों मौन है? उन्होंने कहा कि जिन्हें पीएम बनना होता है, वे उत्तर प्रदेश जरूर आते है। वर्तमान पीएम गुजरात से आए। यहां लोगों को धोखा मिला। गंगा आस्था, संस्कृति की नदी है उसमें विलास का क्रूज चलाया जा रहा है। गंगा नदी को वे साफ नहीं कर पाए। इसके पूर्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भव्य स्वागत हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री केसीआर ने मुख्यमंत्री आवास पर अखिलेश यादव को अंगवस्त्र पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।अखिलेश यादव ने खम्माम शहर में सुप्रसिद्ध यदाद्री नरसिम्हा स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की। वहां पुजारी ने उन्हें तिलक लगाया और आशीर्वाद दिया। उन्होंने वहां नेत्र चिकित्सा के मरीजों को चश्मा भी वितरित किया

देश में लोकसभा चुनाव से पहले मुख्य विपक्षी दल को लेकर शह-मात का खेल देखने को मिल रहा है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने खम्मम में एक विशाल रैली का आयोजन किया और शक्ति प्रदर्शन किया। इस बीच, नए मोर्चा बनने की चर्चाएं जमीन पर आकार लेते दिखने लगी हैं। इस रैली में शामिल होने के लिए यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे। अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के पास महज 399 दिन ही बचे हैं। अगर हम सब साथ खड़े होंगे तो उन्हें हटा दिया जाएगा। योगी सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने ग्लोबल इनेस्टर्स समिट को धोखा बताया। अखिलेश ने कहा कि डबल इंजन सरकार में यूपी का कोई फायदा नहीं हो रहा है। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो सरकार खुद अपने दिन गिन रही हो, वो क्या बचेगी।

भाजपा भ्रमजाल पार्टी है-अखिलेश यादव