9 वर्षों में देश का हुआ चौमुखी विकास

146
9 वर्षों में देश का हुआ चौमुखी विकास
9 वर्षों में देश का हुआ चौमुखी विकास

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने राजधानी लखनऊ के तुलसी गंगा मंडपम, निराला नगर में पूर्वी विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ संवाद एवं ‘टिफिन बैठक‘ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी महा जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच जाकर संवाद कर रही है। विपक्षी पार्टी जहां जनता को गुमराह करके आपस में गठबंधन कर रही हैं। जबकि भाजपा का गठबंधन जनता के साथ हो चुका है। 9 वर्षों में देश का हुआ चौमुखी विकास

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच पहुंच रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्षों में देश का चौमुखी विकास हुआ है और गरीब वंचित वर्ग को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्वजों ने जो सपना देखा था भारतीय जनता पार्टी की सरकार उसी दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव के आधार पर पार्टी की कार्य योजना तैयार करें। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण ही भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश में सरकार है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी पहली बार सभी नगर निगम में बड़े बहुमत के साथ जीती। पहली बार बड़ी संख्या में नगरपालिकाओ में भी भारतीय जनता पार्टी ने विजय प्राप्त की। यह सब पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की तपस्या का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार जीत रही है। भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र के संकल्पो को पूरा किया है। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा सभी क्षेत्रों में कार्य किया है। धारा 370, राम मंदिर का निर्माण सहित पार्टी कार्यकर्ताओं के सपने साकार हो रहे है।

9 वर्षों में देश का हुआ चौमुखी विकास


मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में अपराध न्यूनतम स्तर पर है। अपराध के खिलाफ सरकार की नीतियों की चर्चा पूरी दुनिया में है।
हमारा संकल्प है भारत तथा भारतीय संस्कृति के आधार पर पूरी दुनिया में अपनी व्यवस्था स्थापित करें। आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद और समर्थन देती है। आज भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। भारतीय जनता पार्टी का स्वरूप सर्वव्यापी व सर्व स्पर्शी है। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में 41 प्रतिशत वोट भाजपा को मिला था, 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी गठबंधन एक होने के बाद भी भाजपा को 51 प्रतिशत वोट हासिल हुए।

उन्होंने कहा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जो एजेंडा तय किया सरकार लगातार उसी पर चल रही है। आप सब के प्रयास से भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसमें कोई भी कार्यकर्ता कभी भी ऊंचे पद पर पहुंच सकता है। समाजवादी पार्टी परिवार की पार्टी है। समाजवादी पार्टी में परिवार के लोगों का ही विकास होता है। राष्ट्रीय विचारधारा के कारण आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्वाेत्तर राज्यों में भी है।उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी देश की परंपरा, आस्था और संस्कृति के हिसाब से ही आगे बढ़ेगी। 9 वर्षों में देश का हुआ चौमुखी विकास