भाजपा के सभी 98 संगठनात्मक जिलाध्यक्षों की घोषणा

84
सपा-कांग्रेस गठबंधन का परिणाम शून्य होगा-चौधरी
सपा-कांग्रेस गठबंधन का परिणाम शून्य होगा-चौधरी

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा शुक्रवार को की। अवध क्षेत्र में लखनऊ महानगर श्री आनंद द्विवेदी, लखनऊ जिला श्री विनय प्रताप सिंह, रायबरेली श्री बुद्धीलाल पासी, सीतापुर श्री राजेश शुक्ला, लखीमपुर सुनील सिंह, हरदोई अजित बब्बन, अम्बेडकरनगर श्री त्रिम्यक तिवारी, बाराबंकी श्री अरविन्द मौर्य, बलरामपुर श्री प्रदीप सिंह, बहराइच श्री बृजेश पाण्डेय, गोण्डा श्री अमर किशोर कश्यप, श्रावस्ती श्री उदय प्रकाश त्रिपाठी, अयोध्या महानगर श्री कमलेश श्रीवास्तव, अयोध्या जिला श्री संजीव सिंह एवं उन्नाव में श्री अवधेश कटियार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि काशी क्षेत्र में वाराणसी महानगर में श्री विद्यासागर राय, वाराणसी जिला श्री हंसराज विश्वकर्मा, गाजीपुर में श्री सुनील सिंह, प्रतापगढ़ में श्री आशीष श्रीवास्तव, भदोही में श्री दीपक मिश्रा, जौनपुर में श्री पुष्पराज सिंह, मछलीशहर में श्री रामबिलास पाल, सुल्तानपुर में श्री आर.ए वर्मा, अमेठी में श्री रामप्रसाद मिश्र, प्रयागराज यमुनापार में श्री विनोद प्रजापति, प्रयागराज गंगापर में श्रीमती कविता पटेल प्रयागराज महानगर में श्री राजेन्द्र मिश्र, चन्दौली में श्री काशीनाथ सिंह, कौशाम्बी में श्री धर्मराज मौर्य, मिरजापुर में श्री बृजभूषण सिंह तथा सोनभद्र में श्री नन्दलाल को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।


गोरखपुर क्षेत्र में श्री गोरखपुर महानगर में श्री राजेश गुप्ता, गोरखपुर जिला श्री युधिष्ठिर सिंह, संतकबीरनगर में श्री जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, बस्ती श्री विवेकानंद मिश्रा, सिद्धार्थनगर श्री कन्हैया पासवान, महराजगंज श्री संजय पाण्डेय, देवरिया श्री भूपेन्द्र सिंह, कुशीनगर श्री दुर्गेश राय, आजमगढ़ श्री कृष्णपाल, लालगंज श्री सूरज श्रीवास्तव, मऊ श्रीमती नूपुर अग्रवाल तथा बलिया में श्री संजय यादव को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।


बृज क्षेत्र में आगरा महानगर श्री भानु महाजन, आगरा जिला में श्री गिरिराज कुशवाहा, मथुरा महानगर श्री धनश्याम लोधी, मथुरा जिला श्री निर्भय पाण्डेय, फिरोजाबाद महानगर श्री राकेश शंखवार, फिरोजाबाद जिला श्री उदय प्रताप सिंह, एटा श्री संदीप जैन, अलीगढ़ महानगर श्री राजीव शर्मा, अलीगढ़ जिला श्री कृष्णपाल सिंह ”लाला“, हाथरस श्री शरद महेश्वरी, मैनपुरी श्री राहुल चतुर्वेदी, कासगंज श्री केपी सिंह, बरेली महानगर श्री अधीर सक्सेना, बरेली जिला श्री पवन शर्मा, आंवला श्री आदेश प्रताप सिंह, बदायूं श्री राजीव गुप्ता, शाहजहांपुर महानगर श्रीमती शिल्पी गुप्ता, शाहजहांपुर जिला श्री केसी मिश्रा तथा पीलीभीत में श्री संजीव प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया।


कानपुर क्षेत्र में कानपुर महानगर उत्तर श्री दीपू पाण्डेय, कानपुर महानगर दक्षिण में श्री शिवराम सिंह, कानपुर देहात में श्री मनोज शुक्ला, कानपुर ग्रामीण में श्री दिनेश कुशवाहा, इटावा में श्री संजीव राजपूत, कन्नौज में श्री वीरसिंह भदौरिया, फर्रूखाबाद में श्री रूपेश गुप्ता, फतेहपुर में श्री मुखलाल पाल, औरैया में श्री भुवन प्रकाश गुप्ता, झांसी महानगर श्री हेमंत परिहार, झंासी जिला श्री अशोक गिरि, बांदा श्री संजय सिंह, महोबा श्री अवधेश गुप्ता, चित्रकूट श्री लवकुश चतुर्वेदी, हमीरपुर श्री सुनील पाठक, जालौन श्रीमती उर्विजा दीक्षित तथा ललितपुर में श्री राजकुमार जैन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।


पश्चिम क्षेत्र में रामपुर में श्री हंसराज पप्पू, मुरादाबाद महानगर में श्री संजय शर्मा, मुरादाबाद जिला में श्री आकाश पाल, अमरोहा में श्री उदयगिरि गोस्वामी, बिजनौर में श्री भूपेन्द्र चौहान बॉबी, सहारनपुर महानगर श्री पुनीत त्यागी, सहारनपुर जिला श्री महेन्द्र सैनी, मुजफ्फरनगर श्री सुधीर सैनी, बागपत में श्री वेदपाल उपाध्याय, शामली में तेजेन्द्र निर्वाल, मेरठ महानगर श्री सुरेश जैन (ऋतुराज), मेरठ जिला श्री शिवकुमार राणा, गाजियाबाद महानगर श्री संजीव शर्मा, गाजियाबाद जिला श्री सत्यपाल प्रधान, नोएडा महानगर श्री मनोज गुप्ता, गौतमबुद्धनगर में श्री गजेन्द्र मावी, बुलन्दशहर में श्री विकास चौहान, सम्भल में श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू तथा हापुड़ में श्री नरेश तोमर को जिलाध्यक्ष बनाया गया।