जौनपुर में 63 परियोजनाओं का भूमि पूजन

148
जौनपुर में 63 परियोजनाओं का भूमि पूजन
जौनपुर में 63 परियोजनाओं का भूमि पूजन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड की रू० 16688.62 लाख की 63 परियोजनाओं का भूमि पूजन/शिलान्यास/लोकार्पण समारोह कार्यक्रम केबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, जितिन प्रसाद के कर कमलों से संपन्न हुआ। आज जनपद जौनपुर के बदलापुर, भलुआाई में श्री कृष्ण नगर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। हीरावती देवी पत्नी स्व0 पब्बर यादव को 04 लाख की सहायता राशि का स्वीकृति प्रमाण-पत्र दिया गया। देश में प्रधानमंत्री एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री के परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। जिसके क्रम में बदलापुर में विकास की बौछार की जा रही है पीएम और सीएम के निर्देशन में भारत का नव निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। श्री कृष्णा नगर फ्लाई ओवर बन जाने से जाम की समस्याओं से निवारण मिल जाएगा। जौनपुर में 63 परियोजनाओं का भूमि पूजन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रेलवे और ओवर ब्रिज विकास के दरवाजे खोलते हैं आने वाले समय में लोग निर्माण विभाग के द्वारा गांव में घरों घरों तक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। जनपद को विकास की मुख्य धारा में जोड़ा जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितनी भी सड़क स्वीकृत हुई है उनमें एक महीने के भीतर काम शुरू कर दे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के द्वारा दिए गए मांग पत्र पर सर्वेक्षण करा कर रिपोर्ट देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। केबिनेट मंत्री जी ने निर्देशित किया कि बरसात के बाद 01 महीने के भीतर सभी सड़के गड्ढा मुक्त कर दी जाए।

आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहां छह युवकों ने एक नाबालिग को किडनैप किया और खेत में ले जाकर गैंगरेप की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाया, जिसे वायरल कर दिया।आरोपियों से घिरी नाबालिग ‘पापा बचाओ’ कहकर चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी आरोपी उसका मुंह बंद कर दरिंदगी करते रहे। जानकारी के अनुसार,जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली में एक गांव में 6 लड़कों ने घर में घुसकर एक नाबालिग लड़की को किडनैप कर उसके साथ गैंगरेप का प्रयास किया। यह घटना 14 अगस्त की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पीड़िता की मां ने शिकायत पुलिस से की. सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़कर खेत में पहुंचे. लोगों को देख आरोपी भाग निकले। लोकलाज के डर से परिजनों ने इस मामले को दबाए रखा, लेकिन 16 अगस्त की सुबह लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।


राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्य जमीन पर दिखाई पड़ रहे हैं। कानून व्यवस्था नियंत्रण में है अपराधी डर के मारे जेल में ही रहना पसंद कर रहे हैं। सड़क और पुल का जाल बिछ रहा है। राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि फ्लाई ओवर जौनपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है। विधायक बदलापुर रमेश मिश्र जी की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की जो स्वीकृति हुई है, जमीन पर दिखाई दे रही हैं। मजरों को भी सड़क से जोड़ा जा रहा है और जो अवशेष रह गई है उन्हें भी जल्द से जल्द जोड़ दिया जाएगा। इस अवसर पर सांसद मछली शहर बी.पी. सरोज, पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुषमा पटेल, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा, उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। जौनपुर में 63 परियोजनाओं का भूमि पूजन