UP से फिर बनेगी भाजपा सरकार

264
19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी
19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी

उत्तर प्रदेश में अभी लोकसभा चुनाव हों फिर बनेगी भाजपा सरकार UP से फिर बनेगी भाजपा सरकार। एबीपी न्यूज के लिए मैट्राइज के सर्वे में जताया गया अनुमान, अभी लोकसभा चुनाव हों तो यूपी में भाजपा को मिल सकती हैं 67 से 73 सीटें। सभी चारों रीजन पश्चिम, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा के आगे विपक्ष के चारों खाने चित होने का अनुमान। सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में अभी चुनाव हों तो भाजपा के पक्ष में 63 प्रतिशत से अधिक मतदान का है अनुमान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बरकरार है उत्तर प्रदेश की जनता का विश्वास। CM के तौर पर CMयोगी के कामकाज को बेहतर मान रही यूपी की जनता, बुलडोजर एक्शन को भी ठहराया सही।UP से फिर बनेगी भाजपा सरकार।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास और निवेश की जो बयार बह रही है वो विपक्षी दलों के लिए 2024 में भी गले की फांस बनने जा रही है। लोकसभा चुनाव से एक साल पहले ही एबीपी न्यूज के लिए मैट्राइज ने एक सर्वे किया है, जिसके परिणाम इसी दिशा में इशारा कर रहे हैं। इस सर्वे के अनुसार 2024 लोकसभा चुनावों से पहले यदि आज ही चुनाव हो जाएं तो भी भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाला गठबंधन उत्तर प्रदेश में बड़ी सफलता हासिल कर सकता है। इस सर्वे में भाजपा गठबंधन की सभी चारों रीजन (पश्चिम यूपी, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और अवध) में भारी जीत का अनुमान जताया गया है। इसके अनुसार यदि अभी चुनाव हो जाएं तो भाजपा गठबंधन को 63 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 67 से 73 सीटें मिल सकती हैं। वहीं यूपी में मुख्य विपक्षी पार्टी सपा को महज 19 प्रतिशत वोट शेयर के अनुसार मात्र 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बसपा 11 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 0 से 4 सीटें जीत सकती है तो कांग्रेस 4 प्रतिशत वोट शेयर लेकर 1 से 2 सीट ही जीत पा रही है। अन्य को 3 प्रतिशत वोट शेयर मिल रहा है, लेकिन उसका खाता खुलता नहीं दिख रहा है। दिलचस्प बात ये है कि सर्वे का नतीजा उसी दिन सामने आया है जब योगी सरकार अपने सुशासन के 6 साल पूरे होने का जश्न मना रही है।

READ MORE-जीवनदायिनी मां जलदायिनी की भी स्रोत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट करते हुए।

मुख्यमंत्री योगी के कामकाज को बेहतर मान रही जनता- इस सर्वे में यूपी में मुख्यमंत्री के कामकाज को लेकर भी लोगों की राय ली गई है। इसमें 52 प्रतिशत लोगों ने योगी सरकार के कामकाज को बेहतर बताया है, जबकि 27 प्रतिशत लोगों ने संतोषजनक और 21 प्रतिशत ने बेहद खराब बताया है। सर्वे में यूपी के मुख्यमंत्री के तौर पर किसका कामकाज बेहतर रहा, इस पर भी राय ली गई है। इसमें 42 प्रतिशत लोगों ने योगी आदित्यनाथ को बेहतर माना, जबकि 17 प्रतिशत ने कल्याण सिंह को और 15 प्रतिशत ने मायावती के कामकाज को बेहतर बताया। यूपी में योगी सरकार के बुलडोजर एक्शन के बारे में 54 प्रतिशत लोगों ने इसे माफिया के खिलाफ कारगर बताया। 31 प्रतिशत ने कुछ हद तक कारगर बताया तो 15 प्रतिशत ने इसे सिर्फ प्रचार का तरीका कहा।

पश्चिम और बुंदेलखंड में मिल सकती है भारी विजय


पश्चिम यूपी में किए गए सर्वे के अनुसार भाजपा गठबंधन को यहां 18 से 23 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं सपा को मात्र 2 से 5 सीटें और बीएसपी को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा कांग्रेस और अन्य को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है। पश्चिम यूपी में लोकसभा की कुल 27 सीटें हैं। अगर आज यहां चुनाव हो तो भाजपा इस क्षेत्र से भारी विजय हासिल कर सकती है। वहीं बुंदेलखंड रीजन की बात करें तो यहां भी भाजपा मतदाताओं का दिल जीतने में कामयाब नजर आ रही है। बुंदेलखंड में लोकसभा की कुल 4 सीटें हैं। इस सर्वे के अनुसार बुंदुलेखंड रीजन में भाजपा गठबंधन को 58 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है जो 3 से 4 सीटों में बदल सकता है। वहीं 19 फीसदी वोट शेयर के अनुमान के साथ सपा यहां 0 से एक सीट जीत सकती है। बीएसपी को भी 0 से एक सीट मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस और अन्य का खाता भी खुलता नहीं दिखाई दे रहा।

अवध और पूर्वांचल में कायम है भाजपा की लहर


अवध की बात करें तो यहां लोकसभा की कुल 23 सीटें हैं। सर्वे के अनुसार 23 सीटों के लिए होने वाले मतदान में भाजपा गठबंधन को 18 से 23 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं सपा को 0 से एक सीट, बीएसपी को 0-1 सीट, कांग्रेस को 1 से 2 सीट और अन्य को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है।योगी के गढ़ यानी पूर्वांचल में सर्वे के अनुसार एकतरफा भाजपा लहर बरकरार है। यहां लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं, जिनमें भाजपा गठबंधन को 18 से 23 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं सपा को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस और अन्य का यहां खाता भी नहीं खुल रहा है।

सर्वे के अनुसार लोकसभा में किसे मिलेंगी कितनी सीटें….?
पार्टी सीटें
बीजेपी 67-73
सपा 03-06
बसपा 00-04
कांग्रेस 01-02
अन्य 00 UP से फिर बनेगी भाजपा सरकार