भारतीय आदर्श योग संस्थान के बढ़ते कदम

82
भारतीय आदर्श योग संस्थान के बढ़ते कदम
भारतीय आदर्श योग संस्थान के बढ़ते कदम

भारतीय आदर्श योग संस्थान के बढ़ते कदम। कस्तूरबा योग साधना केन्द्र -स्थापित दिवस – 4 अगस्त 2015।

कृष्ण कुमार गुप्ता

हम सदर निवासी बहुत ही भाग्यशाली है कि सुबह के समय मार्निंग वाक व योग करने के लिए कस्तूरबा जैसा अनूठा पार्क जो स्वयं में दिव्य और भव्य है तथा वार्किंग प्लाजा उपलब्ध् है। हम सब लोगों ने एक सहमति से विचार किया कि एक जुट होकर किसी जानकार योग गुरु के सानिध्य में नित्य निर्धारित समय पर योग किया जाये। सभी साथियों के अनुरोध पर राजकुमार जो कि सबसे अधिक योग प्रेमी हैं।उनके अथक प्रयास से काशी निवासी योगगुरु कृष्ण दत्त मिश्रा को खोज निकाला। 04 अगस्त 2015 से निरन्तर कस्तूरबा पार्क में हम सभी साथियों को योग के विभिन्न आयामों को सिखाते हुए हमारे जीवन में स्वास्थ् आध्यातिमिकता संचार भरने को प्रयास निरन्तर कर रहे हैं। योग साधना के नित्य कार्यक्रम को और उसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी ने सर्वसहमति से योग समित को संगठित करने के लिए “कस्तूरबा योग साधना केन्द्र” का गठन किया गया। कस्तूरबा योग साधना केन्द्र को गठन करने में निम्न साथियों के सहयोग से ही सम्भव हो पाया। योग परिवार आज भी इनका आभार एवं धन्यवाद देता है। भारतीय आदर्श योग संस्थान के बढ़ते कदम

प्रथम संस्थापक योग साथियों के नाम- राजकुमार राज, राजेन्द्र गुप्ता,राधेश्याम चौरसिया,अशोक कुमार निगम,सरदार गुरदीप सिंह (सनी भाई),सत्य स्वरूप शर्मा, गोपाल कृष्ण कुमार गुप्ता,कृष्ण कुमार गुप्ता। उपरोक्त संस्थापक सदस्यों ने ‌योग साधना केन्द्र को सुचारू रूप से संचालित एवं ज़रूरतों को पूरा को करने के लिए सर्वसम्मति से एक सूक्ष्म समिति का गठन किया गया।जो निम्नवत् है। योगगुरु कृष्णदत्त मिश्रा (अध्यक्ष),राज कुमार राज {सचिव } सत्य स्वरूप शर्मा{ महामंत्री} अशोक कुमार निगम {कोषाध्यक्ष} कृष्ण कुमार गुप्ता {सलाहकार} उपरोक्त समिति एवं एवं राजकुमार राज के संरक्षण मे तीन वर्षों तक निरन्तर सुचारू रूप से चलती रही। योग गुरु कृष्णदत्त मिश्रा जी को गुरु दक्षिणा स्वरूप उपरोक्त संस्थापक साथियों की तरफ से मात्र 5000/ प्रतिमाह देने के लिए वचनबद्ध हुई थी।

“आदर्श योग परिवार” (स्थापित वर्ष – 2010)

“कस्तूरबा योग साधना केन्द्र” का परिवार व कारवा बढ़ता गया और बहुत से सम्मानित व्यक्ति इस योग संगठन से जुड़ते रहे। जिन‌में कुछ विशिष्ट व्यक्तियों के नाम दर्ज करना उचित होगा। सम्मानित सदस्यों की आम सहमति से कस्तूरबा योग साधना केन्द्र का नाम बदल कर “आदर्श योग परिवार वर्ष 2018/2019 में रख दिया गया।

—– भारतीय आदर्श योग संस्थान —-

हम लोगों के जीवन काल में करोना का एक ऐसा भयावह समय आया और याद है 20 मार्च 2020 का वह आखिरी दिन जब कस्तूरबा पार्क सहित पूरा हिन्दूस्तान लाक डाउन में चला गया और सभी साथी अपने-अपने घरों में योग करने लगे। करोना का थोड़ा प्रभाव कम होने पर योग स्थान के नए आयाम ढूंढे गये। जिसमे राधे श्याम चौरसिया एवं राजकुमार राज जी द्वारा जनेश्वर मिश्र पार्क की खोज की गई और गुरू जी के संरक्षण में माह जून 2020 को योगाभ्यास का पुनः शुभारंभ गुरु जी के सानिध्य में हुआ। साथ ही साथ इश्सार खान एवं राकेश साहू ने कटरा बक्कास खुरदही के विश्वकर्मा मन्दिर के प्रांगण में योग प्रारम्भ किया और गुरुजी एवं अपने साथियों के साथ प्रति रविवार विधिवत् योग शिक्षा प्रारम्भ की। करोना का भयानक समय थोड़ा शान्त होने पर छावनी परिषद लखनऊ द्वारा कस्तूरबा पार्क का पुनः आम जनता के लिए खुलने पर योगाभ्यास प्रारम्भ किया गया। सभी लोगों के एक मत स्वर में और गुरु जी के आशीर्वाद से राज कुमार राज जी (छोटे गुरुजी) को सम्मान दिया गया और अनुरोध किया गया कि सप्ताह में तीन दिन व्य‌क्तिगत स्वयं अकेले उपस्थित रह कर कस्तूरबा पार्क में कराये। राजकुमार राज जी कस्तूरबा में होते बड़े गुरुजी जनेश्वर मिश्र पार्क में योगाभ्यास कराते है। जो कि जनेश्वर पार्क में बड़ी निपुणता से योगाभ्यास साधना का कार्य सम्पादित होता चला आ रहा है। इस प्रकार सभी सम्मानित सदस्यों ने विचार किया कि आदर्श योग परिवार का संगठन तीन स्थानों से चल रहा है तो क्यों न NON GOVT.ORG.(NGO) को स्थापित किया जाये।

इस सन्दर्भ में सम्मानित सदस्यो की सहमति से संजय गुप्ता जी के आशीर्वाद एवं उनके वर्तमान उ0 प्र0 व्यापार मण्डल के प्रधान कार्यालय यादव कम्प्लेक्स अयोध्या रोड, लखनऊ में दिनांक 25 अप्रैल- 2022 को शाम 6:00 बजे से 10 बजे रात तक एक अतिविशिष्ठ बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से निम्न साथियों ने सम्लित होकर एक NGO बनाने का मजबूत फैसला लिया। जिसमें पूरे भारत वर्ष में योग की शाखाओं को खोलने व पीड़ित,वंचित,दलित महिलाओं व बच्चों को हर प्रकार से मदद करने का संकल्प लिया गया। इसे करतल ध्वनि और सर्वसम्मति से तथा कथित NGO का नामांकरण हुआ जो निम्नवत् है। “भारतीय आदर्श योग संस्थान” जिसका कार्य क्षेत्र “सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश” रहेगा। बैठक में उपस्थिति संस्थापक सदस्यों की सूची निम्नवत है। संजय गुप्ता जी, कर्नल अभय सिंह जी, कृष्ण दत मिश्रा जी, गोपाल कृष्ण गुप्ता जी, राधेश्याम चौरसिया जी, राज कुमार राज जी, चन्द्र शेखर कुमार जी अनिल शर्मा जी,कृष्ण कुमार गुप्ता जी उपस्थित सभी संस्थापक सदस्यों ने NGO को सुचारु से चलाने हेतु इसका विधिवत् पंजीकरण कराने के लिए विधि के अनुसार निम्न कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। भारतीय आदर्श योग संस्थान के बढ़ते कदम

जिसके पदाधिकारी निम्नवत है-

कृष्णदत्त मिश्रा जी योगाचार्य (अध्यक्ष),राजकुमार राज (छोटे गुरुजी सचिव) चन्द्र शेखर कुमार (कोषाध्यक्ष), गोपाल कृष्ण गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्‌यक्ष),राधेश्याम चौरसिया (उपाध्यक्ष),कृष्ण कुमार गुप्ता (प्रचारमन्त्री ), अनिल कुमार शर्मा (संगठन मंत्री),अशोक कुमार निगम,कार्य कारिणी सदस्य—– सत्य स्वरूप शर्मा जी,राजेन्द्र कुमार गुप्ता,इसरार खान,राकेश साहू,कमलेश कुमार पान्डेय,धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, गीता त्रपाठी, सत्यम चोपड़ा, संरक्षक—- संजय गुप्ता जी,संजय कुमार वैश्य जी,कर्नल अभय सिंह जी,गौरव जाजू जी ,राजेन्द्र, कुमार गुप्ता जी सरदार गुरदीप सिंह उपरोक्त गठन संजय गुप्ता के शिविर कार्यालय में हुआ।

NGO गठन के उपरान्त इस संस्थान का विधिवत विमोचन उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के कर कमलों से दिनांक 03/06/2022 को लोक भवन लखनऊ में संस्थान के अध्यक्ष कृष्ण दत्त मिश्रा, महामंत्री मुख्य राजकुमार राज एवं मुख्य संरक्षक संजय गुप्ता जी साथ ही आयुर्वेद एवं योग विभाग के निदेशक सत्य नारायण सिंह की उपस्थिति में बहुत ही दिव्य एवं भव्य तरीके से समान्न हुआ। संस्थान की उन्नति एवं विधिवत संचालन के लिए संस्थापक सदस्यों के अनुरोध पर कृष्ण दत्त मिश्रा एवं राज कुमार जी ने इसको पंजीकृत कराने का उत्तर दायित्व लि‌या। जो दिनांक 19/05/2022 को पंजीकृत हुआ एव पंजीकृत संख्या-luc/01751/2022-2023 है।

संस्थान को नियमानुसार चलाने के लिए तीन प्रकार के सदस्य निर्धारित किये गये है। जो निम्नवत् है।

  • आजीवन सदस्यता शुल्क एक मुश्त रकम रु0 5000/=
  • वार्षिक सदस्यता शुल्क प्रति वर्ष रकम रु0 1000/=
  • मासिक सदस्यता शुल्क प्रति माह रकम रु0 100/=

—– योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा के नेतृत्व में चलने वाले योग कार्यक्रम —–

भारतीय आदर्श योग संस्थान की संस्थाएं राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क, कस्तूरबा पार्क, झांसी रानी पार्क और खुर्दही पार्क में निरंतर चल रही है। शिक्षण संस्थानों में ला-मार्टिनियर कॉलेज, कैंट छावनी परिषद के पांच विद्यालय में, गुरु कुल अकैडमी, सेंट थॉमस में निरंतर चल रही है। आई.एन. ओ.इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन में, अवध क्षेत्र में एनसीसी आर्मी एयर फोर्स की तीनों बटालियन में प्रत्येक वर्ष शिविर करना होता है यह कार्य 5 वर्षों से निरंतर चल रहा है।

भारतीय आदर्श योग संस्थान के तत्वावधान में बहुत से मरीज रोग मुक्त हुए हैं और स्वस्थ भी हुए हैं। जिसमें से हम कुछ के नाम से आपको अवगत कराना चाहेंगे राकेश साहू ब्लड कैंसर, इसरार खान-शुगर, सोभना द्विवेदी-अर्थराइटिस, अनीता द्विवेदी – डिप्रेशन, रीता पांडे -अर्थराइटिस, कल्पना भद्रा- थायराइड, शुगर, अर्थराइटिस, रेनू बाला सिंह-फ्रोजन शोल्डर, बीना- थायराइड, अनुश्री रस्तोगी -पेट में गांठ, धनंजय यादव- ब्लड कैंसर, यश रावत -ब्लड कैंसर, निजाम खान -घुटने की समस्या ऐसे कई सारे पीड़ित व्यक्तियों का योग के माध्यम से सफल इलाज भी संस्थान करने में सफल हुआ है। कई सारे ऐसे रोगी भी रहे जिन्हे डॉक्टर ने लाखों के खर्च बताए थे परंतु भारतीय आदर्श योग संस्थान में आकर निरंतर योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा के नेतृत्व व मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया और आज पूर्णत: स्वस्थ होकर अपना आनंद से जीवन व्यतीत कर रहे हैं। भारतीय आदर्श योग संस्थान के बढ़ते कदम