भाजपा को सत्ता से बाहर जाना तय-अखिलेश यादव

133
भाजपा को सत्ता से बाहर जाना तय-अखिलेश यादव
भाजपा को सत्ता से बाहर जाना तय-अखिलेश यादव

भाजपा लाख चालाकी कर ले लेकिन सन् 2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर जाना ही है। केन्द्र की सरकार में उसकी वापसी नहीं होने वाली है। जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आ गई है। भाजपा ने जो झूठे सपने दिखाए थे उनकी सच्चाई लोग जान गए हैं। अब जनता के सब्र का बांध टूट रहा है।अखिलेश यादव आज प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा जबसे पीडीए की चर्चा आई है भाजपा में घबड़ाहट बढ़ गई है। समाज का हर वर्ग महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आक्रोशित है। भाजपा देश को बर्बाद करने पर तुली है। उसका इरादा समाज को बांटने का है। भाजपा को सत्ता से बाहर जाना तय-अखिलेश यादव


अखिलेश यादव ने कहा किविगत 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा ने धांधली औरसत्ता का दुरुपयोग करके जीता। भाजपा ने साजिश और षड्यंत्र से समाजवादियों को सरकार में नहीं आने दिया। मतदान से लेकर मतगणना तक में धांधली की गई। मात्र साढ़े तीन लाख वोटों के अंतर से सन् 2022 का चुनाव परिणाम प्रभावित करके भाजपा ने सरकार बनायी थी। भाजपा के कारण लोकतंत्र खतरे में है। संवैधानिक संस्थाओं को वह इरादतन कमजोर कर रही है। प्रशासन में भी वह भेदभाव का जहर बो रही है। समाजवादी पार्टी की मान्यता है कि भारतीय संविधान से देश की व्यवस्था चलनी चाहिए। संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा।भाजपा चुनाव की निष्पक्षता तथा स्वतंत्रता के साथ खिलवाड़ करके सत्ता पर काबिज होती है। समाजवादी पार्टी इस बार भाजपा को धांधली करने से रोकेगी। अब किसी भी तरह की कोताही नहीं होगी। बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव की तैयारी कर रही है। इस बार सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार तय है। भाजपा को सत्ता से बाहर जाना तय-अखिलेश यादव