संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही भाजपा

25
संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही भाजपा
संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही भाजपा

   अखिलेश यादव तथा आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की मुलाकात समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आज सायं हुई। अखिलेश यादव के पीलीभीत में चुनावी जनसभा और सीतापुर में एक कार्यक्रम के बाद सीधे लखनऊ लौटने पर यह भेंट हुई। संजय सिंह के साथ उनकी पत्नी अनीता सिंह भी थी। अखिलेश यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से फोन पर वार्ता की और उनका हालचाल भी जाना। भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। लोकतंत्र में यह तरीका अनैतिक है। सत्ता परिवर्तन तो होती रहती है। लेकिन जिस तरीके से श्री केजरीवाल और अन्य नेताओं के साथ उत्पीड़न हो रहा है और उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया है, यह उनका मनोबल तोड़ने की कोशिश है जिसमें भाजपा को सफलता मिलने वाली नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही भाजपा

संजय सिंह ने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को लोकतंत्र बचाने और तानाशाही खत्म करने के लिए अपना पूरा समर्थन और सहयोग देगी। श्री अखिलेश ने आम आदमी पार्टी के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित प्रेसकांफ्रेंस में अखिलेश यादव और संजय सिंह ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। विपक्ष के प्रति भाजपा उत्पीड़न का जो रवैया अपनाए है उसका करारा जवाब जनता देगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि देश दुनिया की नज़र लोकसभा चुनाव 2024 पर है। चुने हुए राज्य प्रमुख के साथ अन्याय हो रहा है। संस्थाएं कमजोर की जा रही है। झूठे मुकदमे लगाकर नेता जेल भेजे जा रहे हैं। झारखण्ड के मुख्यमंत्री को जेल में रखा गया है। पुलिस डराकर भाजपा में शामिल करा रही है। संजय सिंह ने संकट की घड़ी में समाजवादी पार्टी के समर्थन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह तानाशाह हुकूमत के खिलाफ लामबंद होने का मौका है। आप के सभी कार्यकर्ता, नेता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे। संविधान, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में हम साथ-साथ हैं। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही भाजपा