भाजपा देश में बड़ी जातिवादी पार्टी

108
UP की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट - अखिलेश
UP की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट - अखिलेश

राजेन्द्र चौधरी

भाजपा देश में बड़ी जातिवादी पार्टी,भाजपा सरकारी संस्थाओं पर दबाव बनाकर विपक्षी दलों को दबा रही है। भाजपा जिस तरह का कार्य कर रही है, उसे देश की जनता देख रही है आने वाले समय में देश की राजनीति पर इसका बहुत बड़ा असर होने जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि देश की तमाम क्षेत्रीय पार्टियां अपने-अपने राज्यों में भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रही हैं। भाजपा के खिलाफ लड़ रही देश की सभी पार्टियों को एक साथ आना चाहिए। कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका तय करनी चाहिए। जहां जो दल भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं, उनका साथ देना चाहिए। समय आ गया है कि कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को आगे करें और भाजपा को हराने के लिए क्षेत्रीय दलों का साथ दे। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी हर स्तर पर भाजपा का मुकाबला कर रही है, लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भाजपा को हराएगी। उन्होंने देश और प्रदेश को भाजपा के चंगुल से मुक्त कराने के लिए सभी लोगों से समाजवादी पार्टी का साथ देने की अपील की।


2024 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दल बहुत बड़ी भूमिका निभाएंगे और इससे भाजपा का सफाया होगा। समाजवादी विचारधारा राष्ट्रीय विचारधारा है और समाजवादी पार्टी ने हमेशा राष्ट्रीय राजनीति में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है और समय आने पर समाजवादी पार्टी फिर अपनी भूमिका मजबूती से निभाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी सरेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री के खिलाफ खुद कई गंभीर मुकदमे हैं। समाजवादी पार्टी ने कई बार मांग की कि सरकार टॉप टेन माफियाओं की सूची जारी करें, लेकिन भाजपा सरकार सूची नहीं जारी कर रही है। प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्या काण्ड का जिक्र करते हुए श्री यादव ने कहा कि घटना के तह में जाने से पता चलता है, उसमें सभी भाजपा से जुड़े लोग शामिल हैं।

READ MORE-UP से फिर बनेगी भाजपा सरकार


अखिलेश यादव ने भाजपा को देश की सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा दूसरों पर आरोप लगाती है लेकिन खुद सबसे ज्यादा जातिवाद करती है। भाजपा टिकट बांटने से लेकर हर स्तर पर जातिवाद करती है। भाजपा सरकार में मुकदमें भी जाति देख कर लिखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार चरम पर है, गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा ने जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। किसानों को धान-गन्ना, गेहूं आलू की कीमत नहीं मिल रही है। आलू, किसान, बर्बाद हो गया। नौजवानों के लिए नौकरी और रोजगार नहीं है। महिलाओं से संबंधित अपराध उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हो रहे हैं। नीति आयोग के मानकों में उत्तर प्रदेश देश में सबसे पिछड़े राज्यों में से है।


मुख्यमंत्री जी और भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में बर्बाद कर दिया है, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुरा हाल है। निर्माणकार्यों में बड़े पैमाने पर ब्रष्टाचार हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश विकास के हर पैरामीटर पर पीछे चला गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सरकारी धन की लूट तथा अन्याय पर चर्चा से बचने और जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नए-नए साजिश और षड्यंत्र करती है।अखिलेश यादव ने कहा कि पिछड़ों का सबसे ज्यादा अपमान भाजपा ने किया है। मुख्यमंत्री आवास छोड़ने के बाद उसे गंगाजल से भाजपा ने धुलवाया। क्या यह पिछड़ों का अपमान नहीं है। भाजपा वोट के लिए पिछड़ों का नाम लेती है। उसके बाद धोखा दे देती है। हक और सम्मान नहीं देती है। भाजपा देश में बड़ी जातिवादी पार्टी