नफरत की आग फैला रही भाजपा-अखिलेश यादव

236
भाजपा सरकार को लाज नहीं-पूर्व मुख्यमंत्री
भाजपा सरकार को लाज नहीं-पूर्व मुख्यमंत्री

निष्पक्ष दस्तक ब्यूरो

भाजपा सरकार पूरे देश में नफरत की आग फैला रही है। भाजपा अपने राजनीतिक एजेण्डे के लिए सामाजिक सदभाव को बिगाड़ रही है। नफरत की आग फैलाना और समाज को बांटना ही भाजपा का मॉडल है। भाजपा शांति और विकास की दुश्मन है।अखिलेश यादव ने कहा कि मणिपुर से लेकर हरियाणा तक भाजपा शासित राज्य जल रहे हैं। बरेली में दंगा कराने की साजिश हुई भाजपा सरकार दंगाइयों को शह देती है और कानून व्यवस्था बनाने वाले अधिकारियों को दंडित करती है।उन्होंने देश की जनता खासकर हरियाणा वासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील है। उन्होंने कहा कि जनता किसी भी राजनीतिक साजिश और अफवाहों से सजग और सतर्क रहते हुए अपना भाईचारा बनाए रखें। हरियाणा की हिंसा मणिपुर के बाद डबल इंजन सरकार की नाकामी का एक और उदाहरण है। सरकार के रूप में भाजपा का इंजन फेल रहा।  नफरत की आग फैला रही भाजपा-अखिलेश यादव


    अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता भाजपा से नाराज है। जनता की समस्याओं, किसानों नौजवानों के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा पूरे देश को दंगे-फसाद में झोंक रही है। भाजपा सरकार देश की जनता को आपस में लड़ाने में अपना राजनीतिक फायदा देखती है। केन्द्र और प्रदेशों की भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल है। इनको आम जनता के दुःख दर्द, विकास, रोजगार से कोई मतलब नहीं है। ये सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। कानून व्यवस्था बनाए रखने में भाजपा सरकारों का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। आज देश बेहद नाजुक दौर से गुजर रहा है। देश की जनता जागरूक रहकर भाजपा के मंसूबों को विफल करेगी। नफरत की आग फैला रही भाजपा-अखिलेश यादव