भाजपा का एजेंडा सामाजिक तनाव पैदा करना

42
भाजपा का एजेंडा सामाजिक तनाव पैदा करना
भाजपा का एजेंडा सामाजिक तनाव पैदा करना

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का एजेंडा सामाजिक तनाव पैदा करना और अन्याय, अनाचार की राजनीति करना है। भाजपा के कारण ही आर्थिक संकट पैदा हुआ है। भाजपा लोकतांत्रिक मान्यताओं और राजनीतिक शुचिता पर हमला करती है। किसान, नौजवान सहित समाज का हर वर्ग भाजपा की कुनीतियों का शिकार है, दुःखी है वह इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएगा और इंडिया-पीडीए को विजयी बनाएगा। समाजवादी युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, समाजवादी छात्रसभा और यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नौजवानों पर उन्हें पूरा भरोसा है कि सभी अपनी पूरी जिम्मेदारी से काम करेंगे नौजवानों का आवाह्न किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए वे अभी एक सप्ताह में पांच दिन दें और चुनाव प्रक्रिया आरम्भ होने पर पूरे समय, पूरे महीना चुनाव में दिनरात एक करेंगे। इस सम्बंध में अनुशासन और सावधान से काम करने की जरूरत है। भाजपा का एजेंडा सामाजिक तनाव पैदा करना


युवा संगठनों की बैठक में संकल्प लिया गया कि लोकसभा 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व में भाजपा को 80 सीटों पर हराकर पीडीए को सभी 80 सीटों पर विजयी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। नौजवानों ने अखिलेश यादव के नेतृत्व पर अपनी आस्था जताते हुए यह भरोसा व्यक्त किया कि समाजवादी नीतियों से ही नौजवानों के रोटी-रोजगार का रास्ता प्रशस्त होगा और राष्ट्र निर्माण में नौजवानों की भूमिका सुनिश्चित होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के बनाए संविधान पर खतरा है। लोकतांत्रिक प्रणाली संकट के दौर में है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। सत्ता का दुरूपयोग करने में भाजपा को कोई लाज नहीं आती है।


भाजपा को समाज के लिए खतरा बताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उसकी सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सीबीआई, ईडी, भाजपा के गोरखधंधो की जांच क्यों नहीं कर रही है? भाजपा सिर्फ समाजवादी नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे करती है। लेकिन समाजवादी भाजपा के जुल्म से डरने वाले नहीं है। नौजवानों को लैपटॉप देकर समाजवादी सरकार ने नया रास्ता खोला था। भाजपा सरकार में 9 से ज्यादा पेपर लीक हुए क्योंकि अगर नौकरी देनी पड़ती तो आरक्षण भी देना होगा। शिक्षक भर्ती, पुलिस भर्ती, इसलिए भाजपा की धांधली की शिकार हुई है। भाजपा साजिष करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कारण नौजवानों का भविष्य अंधकार में है।

भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया। न उनकी फसल को लाभप्रद दाम की गारंटी मिली, नहीं किसान की आय दोगुनी हुई। किसान के उपयोग की खाद, पानी, बिजली सब महंगा है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के पांच वर्ष विकास का मॉडल है जबकि भाजपा के शासनकाल में विकास पूरी तरह अवरुद्ध है। डबल इंजन के बाद भी भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के कामों का मुकाबला नहीं कर सकती है। भाजपा कुछ भी कर ले समाजवादी आंदोलन को कमजोर नहीं कर सकती है। जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। समाजवादी पार्टी देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए भी संकल्पित है। इस बार लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का होगा। समाजवादी पार्टी संविधान रक्षक की भूमिका में है। बूथ स्तर तक संघर्ष होगा। समाजवादी पार्टी देश और लोकतंत्र बचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, जयशंकर पाण्डेय, अरविन्द कुमार सिंह, डॉ0 लक्ष्मण यादव, श्याम लाल पाल, राजीव निगम, मोहम्मद एबाद की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। बैठक में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद, प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि, समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राम करन निर्मल, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा, समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 इमरान, प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी तथा प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा का एजेंडा सामाजिक तनाव पैदा करना