तेलीय समाज को सम्मान और राजनैतिक प्रतिनिधित्व देगी कांग्रेस

82
तेलीय समाज को सम्मान और राजनैतिक प्रतिनिधित्व देगी कांग्रेस
तेलीय समाज को सम्मान और राजनैतिक प्रतिनिधित्व देगी कांग्रेस

कांग्रेस छोटे व्यापार और मध्यम व्यापारियों के हित में सदैव खड़ी रही, तेलीय समाज छोटे-मध्यम उद्योग की रीढ़। भाजपा ने तेलीय समुदाय को उपेक्षित रखा, 2024 चुनाव में कांग्रेस तेलीय समाज को सम्मान और राजनैतिक प्रतिनिधित्व देगी। तेलीय समाज को सम्मान और राजनैतिक प्रतिनिधित्व देगी कांग्रेस

सचिन रावत

लखनऊ। राजस्थान सरकार द्वारा तेली समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए राजस्थान राज्य तेली घाणी विकास बोर्ड की स्थापना करने पर राजस्थान प्रदेश की कांग्रेस सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु आज पूर्व विधायक कांग्रेस नेता राकेश राठौर के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में उत्तर प्रदेश तैलिय महासंघ द्वारा आभार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से तैलिय महासंघ के सैकड़ों पदाधिकारी एवं हज़ारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस तैलिय समाज के सामाजिक विकास और उत्थान के लिए हमेशा समर्पित रही है, आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सबसे ज्यादा नुकशान छोटे व्यापारियों का हुआ है जो बड़ी तादात में तैलिय समाज से आते हैं, क्योकि भाजपा पूंजीपतियों के साथ खड़ी है। कांग्रेस पार्टी सदा छोटे और मध्यम व्यापारियों के समर्थन में रही है और सरकार में रहते हुए छोटे मझोले व्यापारियों के हित में नीतियां बनाई लेकिन आज भाजपा उन कानूनों को समाप्त कर छोटे व्यापारी को समाप्त करने में लगी है, हम आप सभी को भरोसा दिलाते हैं कि कांग्रेस की केंद्र में 2024 में सरकार बनने पर पुनः आप सभी के हित में नीतियां बनाई जाएगी क्योंकि आप ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर राजस्थान सरकार द्वारा बनाये गये तेली घाणी विकास बोर्ड की भांति केन्द्रीय बोर्ड स्थापित कर पूरे देश में तैलिय समाज के लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी समुदायों की पार्टी है, वह सभी लोगों के उत्थान के लिए काम करती है। राजस्थान प्रदेश सरकार द्वारा बनाया गया राज्य तेली घाणी विकास बोर्ड इसी का परिणाम है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव अनिल यादव ने कहा कि हम लोग लगातार जातीय जनगणना के सवाल को उठा रहे हैं, उसमें तैलिय समुदाय के महासंघ से समर्थन की उम्मीद करते हैं। हम लोग मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फैंकेगे। भाजपा सिर्फ अपने नेताओं की जातियों के बारे में बताती है लेकिन जाति जनगणना पर मौन धारण कर रखा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस की नई मीडिया टीम घोषित की,नई मीडिया टीम में 15 प्रवक्ता और 17 मीडिया पैनलिस्ट बनाए गए। प्रदेश कांग्रेस की नई मीडिया टीम में पुराने और नए चेहरों के संतुलन के साथ, उदयपुर चिंतन शिविर की घोषणाओं को लागू कर सभी जाति और वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत कांग्रेस ने तैयारी को तेज कर दिया है, इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश कांग्रेस की नई मीडिया टीम घोषित की है जिसमें पुराने चेहरों के साथ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। 15 प्रवक्ताओं और 17 मीडिया पैनलिस्टों की मीडिया कमेटी में कांग्रेस के उदयपुर चिंतन शिविर की घोषणाओं को लागू किया गया है और सभी जाति वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। अधिकांश चेहरे युवा है जो 50 साल से कम उम्र के हैं, मीडिया टीम में डा सी.पी. रॉय, अंशू अवस्थी, डा अमरनाथ पासवान, प्रोफेसर हिलाल अहमद नकवी, पुनीत पाठक, संजीव कुमार सिंह, अनिल यादव नोएडा, कुंवर सिंह निषाद, राहुल राजभर, डॉक्टर मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, उमाशंकर पांडे, डॉक्टर अलीमुल्लाह खान, प्रियंका गुप्ता, सुशील पासी और तनुज पुनिया को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है और मीडिया पैनलिस्ट के रुप में डा कुलभूषण त्रिपाठी, रफत फातिमा, अभिमन्यु त्यागी, आस्था तिवारी, डॉक्टर सुधा मिश्रा, डॉक्टर अनु प्रसाद पासवान, सुचि विश्वास, एडवोकेट प्रदीप सिंह, डॉक्टर सुधांशु बाजपेई, तमजीद अहमद, प्रेम नारायण पाल, सलमान इम्तियाज अंसारी, डॉ राजकुमार मौर्य, सचिन रावत, गौरव जैन, रोहन सिंह और शैलेंद्र सिंह को स्थान मिला है

नई मीडिया टीम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि मीडिया टीम कांग्रेस के विचारधारा को प्रचार प्रसार कर जनता के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाकर इस भाजपा सरकार को और इनकी नाकामियों को बेनकाब करेगी क्योंकि आज युवा, किसान, आम आदमी, दलित, पिछड़े, महिलाएं सभी इस सरकार से पीड़ित है, आज उनकी आवाज को दबाया जा रहा है हमारी नई मीडिया टीम उनकी आवाज को बुलंद करेगी। तेलीय समाज को सम्मान और राजनैतिक प्रतिनिधित्व देगी कांग्रेस

तेलीय समाज को सम्मान और राजनैतिक प्रतिनिधित्व देगी कांग्रेस