संजय सिंह के झूठ पर चला कोर्ट का डंडा

203
संजय सिंह के झूठ पर चला कोर्ट का डंडा
संजय सिंह के झूठ पर चला कोर्ट का डंडा

आप पार्टी के सांसद संजय सिंह के झूठ पर चला कोर्ट का डंडा। पूर्व जल शक्ति मंत्री व जल जीवन मिशन योजना को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए गए झूठ पर कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना। न्‍यायालय के सामने बेनकाब हुआ आप सांसद संजय सिंह का झूठ। आप सांसद संजय सिंह ने जल जीवन मिशन योजना को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई थी झूठी अफवाह। कोर्ट ने संजय सिंह को तत्‍काल सोशल मीडिया से सभी पोस्‍ट डीलीट करने के आदेश दिए। संजय सिंह के झूठ पर चला कोर्ट का डंडा

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के सांसद व दिल्‍ली शराब घोटाले में सलाखों के पीछे बंद संजय सिंह के झूठ पर कोर्ट का डंडा चल गया है। जल जीवन मिशन व पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ महेन्‍द्र सिंह समेत कई अफसरों के खिलाफ सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने पर न्‍यायालय ने संजय सिंह पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही कोर्ट ने संजय सिंह से सोशल मीडिया पर किए गए सभी कमेंट को तत्‍काल सभी प्‍लेटफार्म से हटाने के आदेश दिए हैं। दिल्‍ली शराब घोटाले व मनी लॉड्रिंग में फंसे आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का जल जीवन मिशन योजना को लेकर कोर्ट में बोला गया झूठ बेनकाब हो गया। सिविल कोर्ट सीनियर डिविजन के न्‍यायाधीश कमल कान्‍त गुप्‍ता ने उनको सोशल मीडिया पर पूर्व जल शक्ति मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर फैलाई गई झूठी अफवाहों पर फटकार लगाई है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ महेन्‍द्र सिंह व जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना के खिलाफ बिना किसी साक्ष्‍य के सोशल मीडिया पर काफी झूठी अफवाह फैलाई थी।

इस पर डॉ. महेन्‍द्र सिंह की ओर से उनके अधिवक्‍ता प्रशांत सिंह अटल ने उनके खिलाफ न्‍यायालय में मानहानि का वाद दाखिल किया था। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह पर सोशल मीडिया पर फैलाई गई झूठी अफवाहों पर एक लाख रुपए का जुर्माना ठोका है। साथ ही कोर्ट ने संजय सिंह को फटकार लगाते हुए सोशल मीडिया पर की गई सभी टिप्‍पणियों को तत्‍काल हटाने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह दो महीने में जुर्माना अदा नहीं करते हैं तो उनसे प्रतिमाह 6 प्रतिशत ब्‍याज भी वसूला जाए। पूर्व मंत्री डॉ महेन्‍द्र सिंह के अधिवक्‍ता प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि आप नेता संजय सिंह झूठ के सिवा कुछ नहीं बोल पाते हैं। इसलिए उनको राष्‍ट्रीय झूठा घोषित कर देना चाहिए।दिल्‍ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह को प्रर्वतन निदेशालय ईडी ने पूछताछ के बाद 4 अक्‍टूबर को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह सलाखों के पीछे हैं। इससे पहले भी पीएम मोदी की डिग्रियों पर सोशल मीडिया में झूठ फैलाने पर अहमदाबाद मेट्रोपोलटिन कोर्ट ने उनको फटकार लगाई थी। संजय सिंह के झूठ पर चला कोर्ट का डंडा