1500 पुरानी बसे फ्लीट से नीलामी-दयाशंकर सिंह

142
स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस पेंडेंन्सी समाप्त
स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस पेंडेंन्सी समाप्त

1500 पुरानी बसे फ्लीट से नीलामी-दयाशंकर सिंह

सितंबर 2022 से मार्च 2023 तक कुल 1500 पुरानी बसे फ्लीट से नीलामी हेतु फ्लीट से अलग हुई। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि माह सितम्बर 2022 से मार्च 2023 तक कुल 1500 पुरानी बसे फ्लीट से नीलामी हेतु अलग की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की नई स्क्रेपिंग पॉलिसी के अन्तरर्गत 247 बसें 15 वर्ष या अधिक की थीं,को नीलाम हेतु फ्लीट से अलग किया जा चुका है। परिवहन मंत्री ने बताया कि परिवहन निगम द्वारा यह 15 वर्ष या अधिक की बसें भारत सरकार की नोडल संस्था , Metal Scrap Trading corporation (MSTC) द्वारा रजिस्टर्ड Regional Vehicle scrapping facility -(RVSF), जिनको scrapping सेंटर भी कहा जा सकता है ,के मध्य Tender के माध्यम से. नीलाम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्क्रेपिंग सेंटर में नीलाम की जाने वाली बस प्राप्त होने के उपरांत सर्टिफिकेट ऑफ डिपाजिट मिलेगा,जिसको प्रस्तुत करने पर परीवहन निगम या अन्य किसी राजकीय संस्था या अन्य वाहन स्वामियों जिसके वाहन नीलाम हो रहे हैं,को नई बस या वाहन क्रय करने पर रोड टैक्स में छूट मिलेगी। दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस स्क्रेपिंग पॉलिसी से सर्कुलर अर्थव्यवस्था को विकास की गति मिलेगी। साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषण मुक्त होगा।

READ MORE-हिन्दुत्व को बेवकूफ बनाने का संघीय तरीका-मौर्य

तकनीकी खराबी के कारण बस्ती डिपो की बस हुई थी खराब। लापरवाह अधिकारियों/ कर्मचारियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई।

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने बताया कि बस्ती डिपो की बस संख्या up53BT-4409 के बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये। विभगगीय अधिकारियों ने अवगत कराया कि दिनांक 01.04 .23 को गोरखपुर के छात्रसंघ चौराहा पर बस्ती डिपो की वाहन संख्या यूपी 53 बीटी -4409 में तकनीकी खराबी आने के कारण वाहन बंद हो गई थी। उन्होंने बताया कि उत्तरदाई एवं लापरवाह कर्मी/उपाधिकारियों के विरुद्ध जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि परिवहन निगम द्वारा विगत माह सितंबर -22 से मार्च 2023 तक कुल 1500 बसें नीलामी हेतु फ़्लीट से अलग की जा चुकी हैं। इन बसों के स्थान पर वर्ष 2023 व 2024 में लगभग 5000 नई बसें खरीदने की योजना है,जिससे फ्लीट की वर्तमान औसत आयु 7.62 वर्ष से घटाकर 5.00 वर्ष से भी कम की जा सके । अच्छी बसों को यात्रियों की सुविधा हेतु उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। 1500 पुरानी बसे फ्लीट से नीलामी-दयाशंकर सिंह