कौस्तुभ त्रिपाठी का डिप्टी एसपी पद चयन

189
कौस्तुभ त्रिपाठी का डिप्टी एसपी पद चयन
कौस्तुभ त्रिपाठी का डिप्टी एसपी पद चयन

कौस्तुभ त्रिपाठी को डिप्टी एसपी पद पर हुआ चयन। यूपी पीसीएस परीक्षा में सफल होकर बढ़ाया माता पिता का मान। कौस्तुभ त्रिपाठी का डिप्टी एसपी पद चयन

लखनऊ। जेल मुख्यालय से सेवानिवृत्त डीआईजी वीपी त्रिपाठी के पुत्र ने यूपी पीसीएस की परीक्षा में कामयाबी हासिल कर माता-पिता का सम्मान बढ़ा दिया। राजधानी के गोमतीनगर में रहे वाले रिटायर डीआईजी जेल वीपी त्रिपाठी व उनकी धर्मपत्नी सरिता त्रिपाठी का कौस्तुभ त्रिपाठी ने डिप्टी एसपी पद पर चयन पाकर गर्व से सीना चौड़ा कर दिया। यू पी, पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर रिटायर डीआईजी जेल के पुत्र ने माता-पिता के साथ ही जेल विभाग का नाम भी रोशन कर दिया।

READ MORE-जेल अधीक्षक पर मेहरबान शासन..!कौस्तुभ त्रिपाठी का डिप्टी एसपी पद चयन


लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आवास पर बधाई देने वालों की भारी भीड़ लग गई। बेटे की कामयाबी को देख कर माता पिता की खुशी से आखों में पानी आ गया।कौस्तुभ त्रिपाठी ने पहले ही प्रयास में ये सफलता हासिल हुआ है। कौस्तुभ अपने माता- पिता वीपी त्रिपाठी को अपना आदर्श मानते हैं। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे बचपन से ही उन्होंने अपने पिता के कार्यशैली को देखा है। जिसे प्रेरणा लेकर लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सम्मिलित होते हुए शानदार सफलता हासिल कर डिप्टी एसपी के पद पर चयनित हुए हैं। कौस्तुभ त्रिपाठी का डिप्टी एसपी पद चयन