देश में संविधान पर विश्वास बढ़ा-बृजलाल खाबरी

81
देश में संविधान पर विश्वास बढ़ा-बृजलाल खाबरी
देश में संविधान पर विश्वास बढ़ा-बृजलाल खाबरी

राहुल गांधी की सजा पर रोक का निर्णय स्वागत योग्य। पूरे देश में न्यायपालिका, लोकतंत्र, संविधान पर विश्वास बढ़ा। लोकतंत्र एंव संविधान विरोधी लोगों को मुंह की खानी पड़ी।   देश में संविधान पर विश्वास बढ़ा-बृजलाल खाबरी

लखनऊ।
जैसे ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी की गुजरात हाईकोर्ट द्वारा सेशन कोर्ट की सजा को बरकरार रखने पर रोक लगाई, इसकी सूचना मिलने पर पूरे प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा मुख्यालय राहुल गांधी जिन्दाबाद-कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे से गुंजायमान हो गया। भारी संख्या में लोगों के हुजूम ने एकत्र होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।  

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि राहुल गांधी जी की सजा पर रोक जिसके चलते लोकसभा की सदस्यता बहाल किये जाने से सम्बन्धित मा0 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय स्वागत योग्य है। इस निर्णय से एक तरफ जहां आम लोगों का न्यायपालिका पर पुनः विश्वास बहाल हुआ है वहीं दूसरी तरफ सत्तारूढ़ बीजेपी के मुंह पर करारा तमाचा लगा है जिन्होने  अलोकतांत्रिक तरीके से साजिश को अंजाम दिया था क्योंकि जन नेता राहुल गांधी के लोकसभा सदस्य रहते प्रधानमंत्री को लगातार बार-बार सदन में मुंह की खानी पड़ती थी। आज मा0 उच्चतम न्यायालय के इस निर्णय से जहां आम जनमानस का संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास बढ़ा है वहीं लोकतन्त्र और संविधान विरोधी लोगों को मुंहतोड़ जवाब मिला है। जहां पूरे देश में खुशी की लहर है वहीं वायनाड के लोगों की आज विशेषकर जीत की खुशी हुई है, जिन्होंने राहुल गांधी को लोकसभा में चुनकर भेजा था।

राहुल गांधी की सजा पर रोक न्याय की जीत

देश के उच्चतम न्यायालय से पूरे देश को न्याय की उम्मीद थी न्याय हुआ है, क्योंकि राहुल गांधी जिस तरीके से देश के आम आदमी की आवाज को उठा रहे थे और सरकार की नाकामियों को उजागर कर रहे थे, सरकार ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए पुरजोर कोशिश की और आम आदमी की आवाज बन चुके राहुल गांधी की आवाज दबाने को यह साजिश की गई थी लेकिन राहुल गांधी जनता के मुद्दों से पीछे नहीं हटे आज देश के युवा किसान और आम आदमी का भरोसा माननीय उच्चतम न्यायालय और राहुल गांधी जी पर और मजबूत हुआ है हमें लोकसभा स्पीकर से उम्मीद है कि वह शीघ्र ही उच्चतम न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए सदस्यता बहाल संबंधी कार्रवाई करेंगे देश में संविधान पर विश्वास बढ़ा-बृजलाल खाबरी