पूर्व विधायक आबिद रजा की हुई घर वापसी

119

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष आज बदायूं के पूर्व विधायक आबिद रजा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलीम शेरवानी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी मौजूद रहे।