देर रात आईएएस अफ़सरों के तबादले

53
देर रात आईएएस अफ़सरों के तबादले
देर रात आईएएस अफ़सरों के तबादले

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने देर रात कई जिलों के डीएम को बदल दिया। बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। वहीं, रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। यहां बता दें की गाजियाबाद और रामपुर के डीएम को चुनाव आयोग की तैनाती की 3 साल की अवधि के मानक के तहत हटाया गया है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि नियुक्ति विभाग की ओर से इन तबादलों की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। देर रात आईएएस अफ़सरों के तबादले

डीएम जौनपुर अनुज झा को एसीईओ राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया। श्रम विभाग में तैनात निशा आनंद डीएम अमेठी बनायी गयीं। RSA बी के सिंह DM फ़र्रुख़ाबाद बने।
राज्य सम्पत्ति अधिकारी बीके सिंह DM फर्रुखाबाद बने, राज्य सम्पत्ति विभाग में अभी किसी की पोस्टिंग नहीं। संजय सिंह DM फरुर्खाबाद से DM रामपुर। अनुज झा DM जौनपुर से ACEO UP। इंद्र विक्रम सिंह DM अलीगढ़ से ग़ाज़ियाबाद DM। राकेश सिंह DM गाजियाबाद को DM कानपुर। विशाख जी DM कानपुर से DM अलीगढ़। रवीन्द्र कुमार मंदर DM रामपुर से DM जौनपुर। निशा आनंद सचिव भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से DM अमेठी।जोगिंदर कुमार VC बरेली प्राधिकरण से DM पीलीभीत। मनिक नंदन ए.CDO आगरा से VC बरेली प्राधिकरण। संजय चौहान नगर आयुक्त मुरादाबाद से नगर आयुक्त सहारनपुर। राजेश राय विशेष सचिव गृह DM कौशाम्बी। गजल भारद्वाज नगर आयुक्त सहारनपुर से सचिव यूपी भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड। दिव्याशु पटेल विशेष सचिव FSDA से नगर आयुक्त मुरादाबाद। देर रात आईएएस अफ़सरों के तबादले