भारतीय गोर्खा परिसंघ का मकर संक्रांति समरसता पर्व

107
भारतीय गोर्खा परिसंघ का मकर संक्रांति समरसता पर्व
भारतीय गोर्खा परिसंघ का मकर संक्रांति समरसता पर्व

लखनऊ। भारतीय गोर्खा परिसंघ राज्य शाखा उ०प्र० के प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रशासनिक) सुरेश छेत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) गौरव सिंह के द्वारा भारत के सबसे पुराने संगठन भारतीय गोर्खा परिसंघ राज्य शाखा उ०प्र० द्वारा मकर संक्रांति समरसता पर्व की पूर्व संध्या पर खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका अपर्णा यादव ने कहा कि मैं गोर्खा समाज के साथ सदैव खड़ी हूँ। प्रदेश वासी 10 लाख भारतीय गोर्खा समुदाय के सुखदुख की साथी बनकर आपकी हर समस्याओं को मोदी जी एवं योगी जी से पूरी कराने का प्रयास करूंगी। भारतीय गोर्खा परिसंघ का मकर संक्रांति समरसता पर्व

इस अवसर पर भारतीय गोर्खा परिसंघ के पदाधिकारियों ने अपर्णा यादव को अंगवस्त्र एवं भगवान पशुपतिनाथ (नेपाल) का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।उक्त प्रसाद वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश सिंह छेत्री,गोपाल सिंह,शानू कौशल,राजेश कुमार, महेन्द्र राणा,जीवेश उपाध्याय, गौरव सिंह,प्रदीप ठाकुर,किशोर अधिकारी,सोनी सिंह, सुरेश छेत्री, प्रखर कौशल,शिखर कौशल,डॉ. शुशीला छेत्री,राजीव कौशल,आरिफ अल्ताफ,अमित,मोहित शुक्ला,संजीत,मनीष उपाध्याय, राम कुमार गुप्ता,अनमोल सिंह नेगी,अनूप धुसिया,अनुभव अस्थाना,शिवांशु सोनकर,नितेश मौर्या, आकाश यादव, आदि लोग उपस्थित रहे। भारतीय गोर्खा परिसंघ का मकर संक्रांति समरसता पर्व