चरणबद्ध तरीके से होगा महा जनसम्पर्क अभियान

102

हिमांशु दुबे

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी का महा जनसम्पर्क अभियान चरणबद्ध तरीके से केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड लोक दरबार में प्रस्तुत करने का माध्यम बन रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह लगातार अभियान की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए निर्देशित कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष की गरीब कल्याण की योजनाएं, ऐतिहासिक निर्णयों तथा आर्थिक व सामरिक महाशक्ति बनते हुए आत्मनिर्भर भारत का दस्तावेज लेकर भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक सम्पर्क कर रही है।

30 मई से प्रारम्भ हुए महाजनसम्पर्क अभियान सेे केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को प्रदेश की 80 लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेसवार्ता तथा सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पहंुचाया है। इसके साथ ही अभियान के माध्यम से मोर्चो के सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक, नवमतदाता सम्मेलन, जनसभाएं, प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन तथा घर-घर सम्पर्क अभियान के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ अभियान सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी होते हुए सर्वग्राही हो रहा है।


प्रदेश महामंत्री संजय राय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में महासम्पर्क अभियान के तहत आयोजित प्रेसवार्ता तथा सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हो चुके है। संजय राय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने राजधानी लखनऊ में मीडिया संवाद तथा सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में अभियान प्रारम्भ किया। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता से 80 लोकसभाओं में प्रेसवार्ताओं की शुरूआत की तथा गाजियाबाद में भी मीडिया से संवाद किया।


संजय राय ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा प्रदेश प्रभारी श्री राधा मोहन सिंह ने अलीगढ, हाथरस व मथुरा में तथा झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास ने गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर तथा डूमरियागंज में प्रेसवार्ता तथा सोशल मीडिया संवाद के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं के साथ संवाद किया।

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देवरिया, बांसगांव तथा आजमगढ़ में प्रेस वार्ता तथा सोशल मीडिया संवाद के माध्यम से पत्रकारों व सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के बीच केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कौशाम्बी, बांदा में प्रेस वार्ता व सोशल मीडिया संवाद तथा हमीरपुर में सोशल मीडिया संवाद से केन्द्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने लखनऊ, मोहनलालगंज, उन्नाव तथा बाराबंकी में प्रेसवार्ता तथा सोशल मीडिया संवाद किया। प्रदेश के केबिनेट मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने मीरजापुर तथा सूर्य प्रताप शाही ने रॉबर्टसगंज में प्रेसवार्ता तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से संवाद किया। केन्द्रीय मंत्री श्री आर.के. सिंह ने अकबरपुर व कानपुर में प्रेसवार्ता करते हुए केन्द्र सरकार की योजनाओं को साझा किया।

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जालौन व घोसी में तथा केन्द्रीय मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने आगरा में प्रेसवार्ता तथा सोशल मीडिया संवाद किया। केन्द्रीय मंत्री श्री एस.पी. सिंह बघेल ने मछलीशहर, चन्दौली, वाराणसी तथा भदोही में प्रेस वार्ता की। राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पुनिया ने अमरोहा, मुरादाबाद, मैनपुरी तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अजय टम्टा ने कैसरगंज व गोण्डा में प्रेसवार्ता तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से संवाद किया। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा ने बरेली व शाहजहांपुर में प्रेसवार्ता तथा सोशल मीडिया के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं को साझा किया।