प्राण प्रतिष्ठा-मुस्लिम मनाएंगे दीपावली,जलाएंगे दीप

114
प्राण प्रतिष्ठा-मुस्लिम मनाएंगे दीपावली,जलाएंगे दीप
प्राण प्रतिष्ठा-मुस्लिम मनाएंगे दीपावली,जलाएंगे दीप

प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर मुस्लिम भी मनाएंगे दीपावली, जलाएंगे घर-घर दीप। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी आगरा के ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र में दीप तेल बाती बांटा। मानस की चौपाई का अर्थ बता कर किया होगी जागरूकता अभियान की शुरुवात। प्राण प्रतिष्ठा-मुस्लिम मनाएंगे दीपावली,जलाएंगे दीप

अजय सिंह

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास के वादे के साथ 140 करोड़ देशवासियों से अपील की है कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी लोग अपने घरों में दीप जलाएं, दिवाली मनाएं। इसी कड़ी में आगरा में चूने की चक्की स्थित आलमगंज, नौबस्ता, पीर बहादुरी आदि मुस्लिम बस्तियों में कैंप लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अल्पसंख्यक आयोग, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अशफाक सैफी मौजूद रहे।

मुस्लिम समाज के लिए भी हर्ष और त्योहार मनाने का दिन

श्री सैफी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में भगवान श्री राम जी की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन हो रहा है। मुस्लिम समाज के लिए यह हर्ष और त्योहार मनाने का दिन है। श्री राम सबके हैं। उनके शासन में सब सुखी थे। किसी का किसी से बैर नहीं था। हर वर्ग का सम्मान और सबके साथ सामाजिक समानता का आचरण होता था। प्रमाण स्वरूप श्री राम चरित मानस में गोस्वामी जी ने लिखा है कि ”राम राज बैठें त्रैलोका। हरषित भए गए सब सोका॥ बयरु न कर काहू सन कोई। राम प्रताप बिषमता खोई” जिसका मतलब साफ बताया गया है कि राम राज्य में सब सुखी थे। किसी को किसी से बैर नहीं रहा था।

सरकार योजनाओं का लाभ देने में नहीं कर रही भेदभाव

सरकार इस भावना के साथ ही सबके कल्याण और सामाजिक उत्थान के लिए योजनाओं का पालन कर रही है।सबके साथ सामन व्यवहार किया जा रहा है। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि जब प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी सरकार की किसी भी योजना में कोई भेदभाव नहीं कर रहे हैं चाहे पक्के मकान देने की बात हो, आयुष्मान कार्ड बनाने की बात हो, मुफ्त उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन देने की बात हो, मुफ्त राशन देने की बात हो, सभी को बराबरी से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर हो रहा है और हमारे नबी ने भी फरमाया है कि जिस मुल्क में रहो उसे मुल्क के कानून को मानो। फिर मुस्लिम समाज भी रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अपने घरों पर दीप जलाकर खुशियां मनाएंगे।

5000 दीप मुस्लिम समाज के घरों में किये गये वितरित

अशफाक सैफी ने मानस की चौपाई का अर्थ बता कर जागरूकता अभियान की शुरुवात की। राम राज की परिकल्पना को साकार करने की भावना के साथ यहां अल्पसंख्यक मोहल्ले में कैंप लगाकर 5000 दीप मुस्लिम समाज के घरों में वितरण किए गए। माता बहनों को 22 जनवरी को दीप जलाने व दिवाली मनाने के लिए सभी को दीप बाती तेल देकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपेश्वर मंडल के अध्यक्ष डॉ अमित पटेल जी, कदीर अली जी, सलीम मलिक ताजुद्दीन, सूफी अहमद हुसैन, मोंटू खान, फरीद खान, शबनम खान, रोशनी खान, जुबेदा बेगम, अनवरी बेगम, तबस्सुम अफसाना, जहां अरा, समीम आदि लोग उपस्थित थे। प्राण प्रतिष्ठा-मुस्लिम मनाएंगे दीपावली,जलाएंगे दीप