सांसे हो रही कम,आओ पेड़ लगाये-सरोजयादव

201
सांसे हो रही कम,आओ पेड़ लगाये-सरोजयादव
सांसे हो रही कम,आओ पेड़ लगाये-सरोजयादव

वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के साथ पौधारोपण किया। सांसे हो रही कम, आओ पेड़ लगाये।


योगेंद्र यादव

समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने पर्यावरण संवर्धन में समाजवादी साथियों के साथ अब्बू सराय में पौधरोपण अभियान शुरू किया। श्रीमती सरोज यादव ने समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ता व अन्य सभी समाजवादी साथियों के साथ अब्बू सराय सहादतगंज में पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित करने का आवाहन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है और अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पृथ्वी को हरा भरा एवं ऑक्सीजन युक्त बनाएं ।

श्रीमती यादव ने आम जनमानस का आवाहन करते हुए कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि पौधे लगाकर पर्यावरण को बजाएं एवं भाजपा सरकार में पेड़ लगाने का काम कम हो रहा है और काटने का काम ज्यादा हो रहा है ऐसे में हम लोगों की जिम्मेदारी है कि जहां भी हो पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का काम करें वही बेतहाशा हो रही पेड़ों की कटान को भी रोकने की हमें अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा की वर्षा ऋतु में पौधारोपण अभियान चलाएंगे और अधिक से अधिक वृक्ष को लगाने का काम करेंगे इस अवसर पर प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव, राजनाथ यादव, राजकुमारी, प्रियंका, अंकुर यादव, विजय पासवान, केवी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।